फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The state government gave 10 thousand government jobs under transparent recruitment: CM

पारदर्शी भर्ती के तहत प्रदेश सरकार ने 10 हजार सरकारी नौकरियां दीं : सीएम

Wed, 28 Oct 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
The state government gave 10 thousand government jobs under transparent recruitment: CM
The state government gave 10 thousand government jobs under transparent recruitment: CM - फोटो : Hisar
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को इंटीग्रेटेड एविएशन हब हिसार के चरण-2 के रनवे का भूमि पूजन करने के बाद सभा को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती की पारदर्शी प्रणाली के तहत राज्य सरकार ने पिछले एक वर्ष में लगभग 10 हजार सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। पांच वर्षों में युवाओं को एक लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा केवल हरियाणा के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नौकरियों को आरक्षित करने का भी प्रावधान किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्तमान राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष के सफल समापन की उपलब्धियों पर सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग द्वारा तैयार एवं प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

दशकों पुराना सपना सच होने जा रहा है : दुष्यंत चौटाला
उपमुख्यमंत्री एवं नागरिक उड्डयन मंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इंटीग्रेटेड एविएशन हब हिसार के चरण-2 के लिए रनवे के विस्तार के साथ हिसार में एक विश्वस्तरीय हवाई अड्डे का दशकों पुराना सपना सच होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि एमआरओ सुविधा के अलावा, इस हवाई अड्डे में पायलटों के लिए प्रेरित करने वाली सुविधा भी है, जो उन्हें प्रशिक्षण के बाद सक्रिय बने रहने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजकर राज्य में एक कपड़ा विनिर्माण केंद्र स्थापित करने का आग्रह करेगी।
विज्ञापन

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा, राज्यमंत्री अनूप धानक, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, हांसी विधायक विनोद भ्याना, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग, नगर निगम मेयर गौतम सरदाना, सूचना, जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक पीसी मीणा, उड्डयन विभाग के सलाहकार डॉ. साकेत कुमार, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, सार्वजनिक सुरक्षा, शिकायत निवारण, सुशासन के सलाहकार एवं सीएम विंडो प्रभारी अनिल कुमार राव, पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा, जेडब्ल्यूजी के सीनियर मेंबर कैप्टन राजेश प्रताप, एयरपोर्ट निदेशक एसएस बधवार, एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एस. गिल, प्रोजेक्ट कंसलटेंट एमएस दूहन आदि मौजूद रहे।

The state government gave 10 thousand government jobs under transparent recruitment: CM

The state government gave 10 thousand government jobs under transparent recruitment: CM- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed