फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The restraint broke over waterlogging... People protested due to the lack of drainage.

Hisar News: जलभराव पर टूटा संयम... निकासी न होने पर लोगों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The restraint broke over waterlogging... People protested due to the lack of drainage.
जलभराव से आहत लोगों से बातचीत करते विधायक विनोद भयाना। 
हांसी। रिहायशी क्षेत्रों मुलतान कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, सेक्टर 6 और अनाज मंडी में जलभराव से परेशान लोग अनाज मंडी स्थित डिस्पोजल केंद्र पहुंचे और वहां जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ जमकर बहस की। पानी की निकासी में हो रही देरी को लेकर गुस्साए लोगों ने बड़ी मोटर लगाने की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि वहां केवल एक छोटी मोटर चल रही थी और एक मोटर बंद पड़ी थी, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। उनका कहना था कि पानी पिछले पांच दिनों से जस का तस खड़ा है, जिससे बीमारियां फैलने लगी हैं और उनका जीवन कठिन हो गया है। घरों का सामान खराब हो गया है और कारोबार भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की गई कि बड़ी मोटरें लगाकर जलभराव की समस्या का समाधान किया जाए। लोगों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पहले अधिकारियों से इस मुद्दे पर संपर्क किया था, तब अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की थी और अब जलभराव को लेकर वह बदले की भावना से काम कर रहे हैं। विधायक विनोद भयाना ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को बड़ी मोटर लगाने का निर्देश दिया, जिसके बाद जलभराव की समस्या का समाधान हुआ और पानी की निकासी जल्दी करवाई गई। कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed