फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The power supply in the city faltered as the mercury soared

पारा चढ़ते ही शहर में बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The power supply in the city faltered as the mercury soared
हिसार। औद्योगिक क्षेत्र के 220 केवी के सब स्टेशन में सिटी फुंक जाने के कारण मंगलवार को शहर के करीब 80 प्रतिशत एरिया में बिजली कटौती करनी पड़ी। उपभोक्ताओं को बीबीएमबी पॉवर हाउस से एक एक घंटे कटौती के साथ बिजली आपूर्ति दी गई। इसके बाद आर्यनगर के 132 केवी के स्टेशन में फॉल्ट आ गया। करीब एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को दिनभर कटौती सहनी पड़ी। पारा चढ़ने के साथ ही बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं को मुसीबतों का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद औद्योगिक क्षेत्र के 220 केवी के सब स्टेशन में सीटी डैमेज हो गई, जिसके कारण आर्य नगर 132 केवी सब स्टेशन, 132 केवी सब स्टेशन से जुड़े 33 केवी के 11 सब स्टेशन प्रभावित हुए। शहर के 11 केवी के 98 फीडर पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। सभी फीडर को रोटेशन के हिसाब से बिजली आपूर्ति दी गई। बीबीएमबी के 220 केवी सब स्टेशन से शहर की आपूर्ति को चलाया गया। दोपहर बाद आर्यनगर के 132 केवी सब स्टेशन में फॉल्ट आ गया, जिसके कारण शहर के आर्यनगर की ओर के हिस्से में बिजली कटौती रही। शाम को 220 केवी के बीबीएमबी सब स्टेशन के मेन ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ गया, जिसके कारण सेक्टर 16-17, सेक्टर 15, सेक्टर 13, सेक्टर 9-11, औद्योगिक एरिया, अर्बन इस्टेट ,सूर्य नगर, शिव नगर, विद्युत नगर, डाबड़ा चौक सहित अन्य एरिया में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इन क्षेत्र में देर रात तक रोटेशन के हिसाब से बिजली दी गई। हर एक घंटे में उपभोक्ताओं को कटौती सहनी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर बिजली की बार बार हो रही कटौती के कारण इनर्वटर भी फेल हो गए। देर रात तक बिजली के कट जारी रहे। उपभोक्ता बार-बार बिजली निगम के टोल फ्री नंबर पर कॉल करते रहे। फोन लगातार व्यस्त बताए जाने के कारण शिकायत भी दर्ज नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
पहले औद्योगिक एरिया के 220 केवी सब स्टेशन में सीटी फुंक गई थी। आर्यनगर के 132 केवी सब स्टेशन में फॉल्ट आ गया। बीबीएमबी 220 केवी सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ गया। शहर के लोगों को रोटेशन के हिसाब से बिजली दी गई।
विजेंद्र लांबा, कार्यकारी अभियंता, डीएचबीवीएनएल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed