फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The person hanged for refusing to tie the goat, got the child to write a suicide note

बकरी बांधने से मना करने पर व्यक्ति ने लगाया फंदा, बच्चे से लिखवाया सुसाइड नोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
The person hanged for refusing to tie the goat, got the child to write a suicide note
सिविल अस्पताल में कागजी कार्रवाई करती पुलिस। संवाद - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पंचायती जमीन पर बकरी बांधने में आई अड़चन से आहत होकर बादल निवासी एक व्यक्ति ने वीरवार सुबह गांव की बणी में पेड़ पर फंदा लगा लिया। झोंझू थाना पुलिस ने दोपहर बाद शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार के अनुसार सुसाइड नोट गांव के किसी बच्चे से लिखवाया गया है क्योंकि मृतक अनपढ़ था। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों और सुसाइड नोट की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बादल निवासी महाबीर पुत्र पीरू (44) वीरवार सुबह करीब सात बजे बिन बताए घर से निकला था। इसके बाद काफी देर तक वो वापस नहीं आया। उसका भाई रामचंद्र दोपहर करीब 12 बजे उसे खोजते हुए गांव की बणी में पहुंचा तो वहां उसका शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। रामचंद्र ने तुरंत अन्य परिजनों को सूचित कर वहां बुलाया और मामले की जानकारी मिलते ही झोंझू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई विजय कुमार के अनुसार मृतक अनपढ़ था और किसी बच्चे से सुसाइड नोट लिखवाए जाने का अनुमान है। सुसाइड नोट में पंचायती जमीन पर बकरी न बांधने देने से आहत होकर यह कदम उठाने की बात कही गई है। सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जाएगी और उसी अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed