{"_id":"60fc5f0e8ebc3e5806799eb1","slug":"the-old-woman-was-picked-up-and-slammed-by-the-bull-hisar-news-hsr60700889","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला को सांड़ ने उठाकर पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला को सांड़ ने उठाकर पटका
विज्ञापन
हांसी। हांसी शहर की सड़कों पर मवेशीराज है। हर चौक-चौराहों से लेकर गलियों में पशुओं के झुंड दिन-रात घूमते रहते हैं, जो हादसों का कारण बन रहे हैं। शनिवार को सुबह वार्ड-9 चेता मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय दयावंती देवी को एक सांड़ ने उठाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। इस घटना से लोगों में रोष है।
लोगों ने कहा कि शहर की सड़कों पर बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। रोजाना हादसों की वजह बन रहे हैं। इसके बावजूद नगर परिषद प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बेसहारा पशुओं का रात के समय शहर के मुख्य चौक जैसे त्रिकोणा पार्क, उमरा गेट, बड़सी गेट, विश्वकर्मा चौक पर जमावड़ा रहता है। शहर से गुजरने वाले हाईवे पर पूरी रात पशु बैठे रहते हैं। वहीं, बाईपास पर पशु बड़े हादसों का कारण बन रहे हैं।
जल्द होगा हांसी पशु मुक्त
हांसी शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए जल्द विशेष अभियान चलाया जाएगा। शहर की जनता को परेशानी का सामना नहीं करने देंगे। - विनोद भयाना, विधायक
विज्ञापन
वार्ड में आवारा पशुओं का जमावड़ा बना रहता है, कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, मगर कोई समाधान नहीं हो रहा, प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्ति दिलाई जाए। -अनिल बंसल, पूर्व पार्षद
जल्द बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह सड़क के किनारे चारा आदि न डालें ताकि पशुओं का जमावड़ा न हो। - जितेंद्र अहलावत, एसडीएम
नगर परिषद ने कुछ माह पूर्व बेसहारा पशुओं के लिए टेंडर छोड़ा गया था, जिसमें नगर परिषद ने लाखों रुपये का घोटाला किया, हम सरकार से मांग करते हैं कि पहले पिछले घोटालों की जांच हो उसके बाद ही आगामी कार्रवाई करे। आज पशुओं से लोगों की जान का खतरा बना है। - तेलू राम जांगड़ा, पूर्व सदस्य, पिछड़ा वर्ग आयोग