{"_id":"5e8cc8ca8ebc3e728d3a9335","slug":"the-number-of-quarantine-people-is-increasing-continuously-in-the-district-hisar-news-rtk5499386137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लगातार बढ़ रहा क्वारंटीन लोगों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लगातार बढ़ रहा क्वारंटीन लोगों का आंकड़ा
विज्ञापन
वॉर रूम में मौजूद डॉ. रमेश पूनिया व अन्य बहुउद्देश्शीय कर्मचारी।
- फोटो : Hisar
जिले में क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। छह अप्रैल तक जिले में क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या 282 तक पहुंच गई। इसी दिन सबसे ज्यादा 144 लोगों को क्वारंटीन किया गया। दिल्ली में घटी मरकज की घटना के बाद जिले में भी क्वारंटीन लोगों के आंकड़े में एकदम से बढ़ोतरी हुई। जिले में जहां 31 मार्च तक क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या 98 थी, वह सात दिन में बढ़कर तीन गुना हो गई।
जिन लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव या पॉजिटिव आ रही है, उन लोगों व उनके संपर्क में आने वाले परिजनों व अन्य लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। क्वारंटीन के तहत इन लोगों को कम से कम 14 दिन घर में ही रहने के निर्देश दिए जाते हैं।
इस तरह बढ़ रहा क्वारंटीन का आंकड़ा
तिथि-संख्या
01 अप्रैल-98
02 अप्रैल-125
03 अप्रैल-135
04 अप्रैल-142
05 अप्रैल-152
06 अप्रैल-282
07 अप्रैल-292
पांच टीमें क्वारंटीन किए गए लोगों की कर रहीं देखरेख
विभाग की तरफ से पांच टीमों का गठन किया गया है, जो क्वारंटीन किए गए लोगों की देखरेख कर रही हैं। प्रत्येक टीम में पांच बहुउद्देशीय कर्मी व एक पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन टीमों के सहयोग के लिए तीन हेल्थ इंस्पेक्टर की भी ड्यूटी लगाई गई है। इन टीमों का कार्य प्रतिदिन क्वारंटीन किए गए लोगों के स्वास्थ्य की जांच करना और उन्हें दवा उपलब्ध कराना है। विभाग की तरफ से क्वारंटीन किए गए लोगों के घरों के बाहर पोस्टर भी चस्पाए जा रहे हैं, ताकि कोई बाहरी व्यक्ति उक्त घर में न जाए।
विज्ञापन
क्वारंटीन किए गए लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध
नागरिक अस्पताल के मलेेरिया विभाग में बतौर बायोलॉजिस्ट तैनात डॉ. रमेश पूनिया वॉर रूम व टीम के इंचार्ज बनाए गए हैं। अगर क्वारंटीन किए गए लोगों को किसी तरह की परेशानी है तो वह हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से विभाग को अवगत करा सकता है।
यहां किया गया क्वारंटीन
अभी तक जिले में चार जगहों पर ही लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। अगर क्वारंटीन करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती है तो कई धर्मशालाओं और होटलों में यह व्यवस्था की जा सकती है। अभी तक हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, जाट धर्मशाला हिसार, जाट धर्मशाला हांसी को क्वारंटीन बनाया गया है।
ये दी जा रहीं हिदायतें
क्वारंटीन पीरियड के दौरान घर में ही रहें। घर में भी सामाजिक दूरी बनाए रखें।
- खांसी, जुकाम व बुखार संबंधी लक्षण हो तो विभाग को सूचना दें।
- राशन संबंधी सामान की जरूरत होने पर खुद घर से बाहर न जाएं, बल्कि विभाग को सूचना दें।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी क्वारंटीन
जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव केस आने पर उसके संपर्क में आए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को क्वारंटीन करना पड़ा। इनमें नर्स से लेकर सफाई कर्मचारी तक शामिल हैं। चार स्टाफ नर्स, पांच बहुउद्देशीय कर्मचारी, एक एंबुलेंस ईएमटी, एक एंबुलेंस चालक, एक लैब टेक्नीशियन, तीन स्वीपर, एक वार्ड सर्वेंट, तीन सुरक्षा कर्मचारी को क्वारंटीन किया गया है।
वर्जन
कोई भी संदिग्ध केस सामने आने पर तुरंत उसे व उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। अब जिले में जमात में शामिल होने की आशंका के कारण क्वारंटीन करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है।
- डॉ. रमेश पूनिया, बायोलॉजिस्ट, मलेरिया विभाग, जिला नागरिक अस्पताल