{"_id":"6283e8f7cb3a5412760f1713","slug":"the-municipal-commissioner-was-furious-after-seeing-the-garbage-caught-on-fire-at-the-dhandur-dumping-station-hisar-news-hsr631945932","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढंढूर डंपिंग स्टेशन पर कूड़े में आग लगी देख भड़के निगमायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढंढूर डंपिंग स्टेशन पर कूड़े में आग लगी देख भड़के निगमायुक्त
विज्ञापन
हिसार। एक सप्ताह पहले ही नगर निगम आयुक्त का पदभार संभालने वाले राहुल हुड्डा एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने ढंढूर डंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां कूड़े के ढेर में लगी आग देखकर वह अधिकारियों पर भड़क गए। वहीं डंपिंग साइट पर ठेकेदार के कूड़ा डालने पर उन्होंने अधिकारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। इसके अलावा निगमायुक्त ने निगम कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
बता दें कि निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग के रेवाड़ी में डीसी बनकर जाने के बाद राहुल हुड्डा ने पिछले सप्ताह निगमायुक्त का पदभार संभाला था। उसके बाद वह इंदौर चले गए थे। सोमवार को वह इंदौर से हिसार लौटे थे।
ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की, साहब मैं तो कॉन्ट्रेक्ट का कर्मचारी हूं
नगर निगम आयुक्त राहुल हुड्डा अधिकारियों के साथ मंगलवार सुबह ढंढूर स्थित डंपिंग स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि कूड़े के ढेर में आग लगी हुई है। यह देखकर उन्होंने अधिकारियों को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि सफाई ठेकेदार की तरफ से कूड़ा कहां डाला जा रहा है तो सीएसआई ने जवाब दिया कि ठेकेदार इसी जगह पर कूड़ा डाल रहा है। निगमायुक्त ने कहा कि किसकी अनुमति से वह यहां कूड़ा डाल रहा है और उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस पर सीएसआई ने कहा कि मैं तो कॉन्ट्रेक्ट का कर्मचारी हूं। यह सुन निगमायुक्त ने कहा कि अनुबंध पर हो तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करोगे।
विज्ञापन
गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है उनका नहीं : हुड्डा
निगमायुक्त ने निगम कार्यालय का भी निरीक्षण किया। जब वह इंजीनियरिंग शाखा में पहुंचे तो वहां उन्हें अधिकारी नहीं मिले। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद एएमसी डॉ. प्रदीप हुड्डा व डीएमसी वीरेंद्र सहारण से पूछा कि ये इंजीनियर्स कभी आते भी हैं क्या। इसके बाद वह एसई के कार्यालय में पहुंचे तो वह नहीं मिले। निगमायुक्त ने अधिकारियों से पूछा कि एसई साहब कहां हैं। अधिकारियों ने जवाब दिया कि वह कार्यालय में नहीं आए, उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। निगमायुक्त ने कहा गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है उनका नहीं। अधिकारी उनकी इस बात का कोई जवाब नहीं दे सके।