{"_id":"68bdc54fc22a4ff53a08c504","slug":"the-mla-inspected-the-waterlogging-in-shastri-nagar-hisar-news-c-21-1-noi1022-705277-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विधायक ने शास्त्रीनगर में जलभराव का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विधायक ने शास्त्रीनगर में जलभराव का निरीक्षण किया
Sun, 07 Sep 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
हिसार के राजाराम गार्डन में भरा हुआ सीवर का पानी।
हिसार। विधायक रणधीर पनिहार व पार्षद गुलाब सिंह रविवार शाम वार्ड 18 के शास्त्री नगर में पहुंचे। उन्होंने जलभराव का निरीक्षण किया। लोगों ने बताया कि 10 से ज्यादा दिन बीत गए लेकिन पानी की निकासी नहीं करवाई जा रही है। इस कारण से लोग घरों में कैद हो गए हैं। विधायक ने कहा कि सोमवार सुबह ट्रैक्टर, पंप व कर्मचारी पहुंच जाएंगे और पानी निकासी के इंतजाम कर देंगे।
जनस्वास्थ्य मंत्री की कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो
हिसार। प्रदेश के जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा की कॉलोनी में ही सीवरेज समस्या बनी हुई है। कैमरी रोड पर बसे राजाराम गार्डन में सीवर ओवरफ्लो होने से गलियों में पानी भरा हुआ है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि मंत्री की गली व कॉलोनी में ही हालात ऐसे हैं तो आम इलाकों का क्या होगा।
मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात
हिसार। गांव गंगवा व आसपास भारी बारिश व ड्रेन टूटने से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने के लिए भाजपा नेता संदीप गंगवा ने रविवार को फतेहाबाद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। उन्होंने गंगवा, आर्यनगर, हिन्दवान, कैमरी, मुकलान व टोकस पातन सहित अन्य गांवों में राहत कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 सितंबर तक खुला रहेगा और पूरी रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।