फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The main witness of Bunty's murder shot himself with a pistol, died

बंटी हत्याकांड के मुख्य गवाह ने पिस्तौल से मारी खुद को गोली, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
The main witness of Bunty's murder shot himself with a pistol, died
भिवानी। बहुचर्चित बंटी हत्याकांड मामले में मुख्य गवाह रजत उर्फ सोनू ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। रजत को बंटी हत्याकांड का मुख्य गवाह होने की वजह से पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक पुलिस थाना के एसएचओ रणबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फारेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाए गए। मृतक के शव का रविवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने मृतक की पत्नी सावित्री के बयान पर मामले में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव कुंगड़ निवासी रजत उर्फ सोनू अपने परिवार के साथ पिछले काफी सालों से महम रोड की विद्यानगर कॉलोनी में रहता था। वह पशुपालन विभाग में डीसी रेट पर बतौर चालक लगा हुआ था। सोनू के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि उसकी मां सरोज आंगनबाड़ी वर्कर के तौर पर काम कर रही है। 29 वर्षीय रजत उर्फ सोनू जेबीटी टीचर बंटी हत्याकांड में मुख्य गवाह था। इसलिए रजत को पुलिस सुरक्षा के तौर पर एक गनमैन भी मिला हुआ था, वहीं उसके पास लाइसेंसी पिस्तौल भी थी।
विज्ञापन

रजत ने विद्यानगर स्थित आवास पर रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली रजत के सिर के आरपार हो गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी सावित्री ने पुलिस को सूचना दी थी। औद्योगिक पुलिस थाना एसएचओ रणबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। वहीं वारदात की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह व उप पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह ने भी घटना से जुड़ी अहम जानकारी जुटाई। मौके पर पुलिस की फारेंसिक एक्सपर्ट टीम भी पहुंची, जिसने शव के आसपास का मुआयना कर तथ्य जुटाए। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां रविवार को मृतक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में हुआ था बंटी हत्याकांड, टीनू हरियाणा व संपत नेहरा पर हत्या आरोप
भिवानी के झंकार मोड़ के समीप एक जिम में शारीरिक अभ्यास के दौरान जेबीटी टीचर बंटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद फेसबुक पर कुख्यात बदमाश लारेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे टीनू हरियाणा व संपत नेहरा ने हत्या किए जाने की जानकारी वायरल कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने बंटी हत्याकांड में इन दोनों कुख्यात बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज किया था। बंटी हत्याकांड में रजत उर्फ सोनू मुख्य गवाह था। कुख्यात बदमाशों के खिलाफ चल रहे हत्या के केस में मुख्य गवाह होने की वजह से रजत उर्फ सोनू को भिवानी पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराते हुए उसे एक गनमैन व हथियार का लाइसेंस भी दिया था। उसके पास खुद की लाइसेंसी पिस्तौल थी।
नहीं आई आत्महत्या की कोई वजह सामने
फिलहाल बंटी हत्याकांड के मुख्य गवाह रजत उर्फ सोनू की आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक की पत्नी सावित्री ने पुलिस को उसके पति द्वारा खुद को गोली मारकर खुदकुशी की सूचना दी। उसने किसी पर भी कोई शक नहीं जताया और न ही उसने पुलिस के समक्ष आत्महत्या की किसी भी वजह का कोई खुलासा किया। मृतक रजत की छह साल की एक बेटी एंजल है।

विद्यानगर कॉलोनी में रजत उर्फ बंटी नामक युवक द्वारा गोली मारकर खुदकुशी की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर फारेंसिक एक्सपर्ट बुलाए और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी सावित्री के बयान पर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। मृतक रजत बंटी हत्याकांड का मुख्य गवाह था।
-रणबीर सिंह, एसएचओ, औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed