{"_id":"668ee24afce340f45f0ac664","slug":"the-issue-of-non-availability-of-drinking-water-in-the-government-school-of-masoodpur-was-raised-in-the-solution-camp-hisar-news-c-21-hsr1020-418339-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: समाधान शिविर में मसूदपुर के सरकारी स्कूल में पेयजल न पहुंचने का मुद्दा उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: समाधान शिविर में मसूदपुर के सरकारी स्कूल में पेयजल न पहुंचने का मुद्दा उठा
विज्ञापन
हांसी। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में भाटोल खरकड़ा निवासी जगबीर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि न मिलने से संबंधित शिकायत समाधान शिविर में रखी। वहीं मसूदपुर गांव में सरकारी स्कूल में पेयजल न पहुंचने की शिकायत भी आई। गांव में जलघर से स्कूल तक पुरानी लाइन में खराबी होने से पानी स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहा है। एसडीएम ने अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर पाइपलाइन को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में 19 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें 8 शिकायतें परिवार पहचान पत्र, चार शिकायतें जिला समाज कल्याण विभाग, 3 शिकायत बिजली विभाग, 2 शिकायत नगर परिषद व एक-एक शिकायत कृषि विभाग, पंचायत विभाग से संबंधित थी। समाधान शिविर में एसडीएम मोहित महराणा, डीएसपी धीरज कुमार, तहसीलदार अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने शिविर में शिकायत सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को एक दिव्यांग की यूडीआईडी कार्ड, एक दिव्यांग पेंशन व 2 वृद्धावस्था पेंशन संबंधी शिकायतों का सत्यापन करके आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
तहसील के 13 कर्मचारियों का तबादला, रजिस्ट्रेशन लिपिक बदला
उपायुक्त ने तहसील कार्यालय के 13 कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया। उपायुक्त कार्यालय हिसार से नाजर शाखा से लिपिक विकास को हांसी कार्यालय में रजिस्ट्रेशन लिपिक, एसडीएम नारनौंद कार्यालय से लिपिक अमरदीप को तहसील हांसी में प्रवाचक का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं एसडीएम हिसार कार्यालय के वेतन लिपिक सुबेर को नारनौंद में एमएलसी/डीएलसी के पद पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। नारनौंद के वर्तमान एमएलसी/डीएलसी को बरवाला तहसील में प्रवाचक के पद पर भेजा गया है। एसडीएम ने तबादले के उपरांत हांसी में नियुक्त कर्मचारियों को जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए।