फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The henchman of the ATM card changing account scavenger arrested with 50 thousand cash

एटीएम कार्ड बदल खाता खंगालने वाले गिरोह का गुर्गा 50 हजार की नकदी के साथ काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The henchman of the ATM card changing account scavenger arrested with 50 thousand cash
भिवानी। चार राज्यों में लोगों को चकमा देकर चंद मिनटों में एटीएम कार्ड स्वाइप कर बैंक खाता खाली कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंड़ाफोड़ किया है। सिटी थाना पुलिा ने गिरोह के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है, जिससे 50 हजार की नकदी भी बरामद हुई है। गुर्गों ने फर्जी जीएसटी नंबर के सहारे जाली कंपनी दर्शाकर बैंक से भी स्वाइप मशीन हासिल की, जिसके जरिये चार राज्यों में आरोपियों ने पिछले आठ माह में लोगों के एटीएम के जरिये आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। गिरोह के तीन गुर्गे मध्य प्रदेश में गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि दो अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

सिटी पुलिस ने गांव घाघोट पलवल निवासी अनवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में अनवर ने बताया कि पलवल में एक जनरल स्टोर रजिस्टर्ड कराया था और फिर उसके लिए फर्जी जीएसटी नंबर लेकर बैंक से स्वाइप मशीन ले ली। फर्जी बिल तैयार करने के लिए नकली बिल बुक व मुहर भी तैयार कराई। इसके बाद धोखे से लोगों का एटीएम कार्ड लेकर उनके बैंक खाते खाली कर उन्हें चूना लगाने लगे। गत 30 जून को गांव धारेडू निवासी नीरज दादरी गेट पर एटीएम से पैसे निकलवाने आया था। इस गिरोह के सदस्यों ने उसे चकमा देकर उसका एटीएम कार्ड स्वाइप कर खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए थे। इसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसी के बाद सिटी पुलिस इस गिरोह तक पहुंची।
विज्ञापन

जैन पुलिस चौकी इंचार्ज दशरथ ने बताया कि नीरज के खाते से 70 हजार रुपये की पलवल के एक जनरल स्टोर से सामान की खरीद बताई गई है। पुलिस वहां पहुंची तो कोई स्टोर नहीं मिला। खरीद के फर्जी बिल मिले हैं। जिस पर दर्शाये प्रॉपराइटर अनवर के नंबर पर संपर्क कर उसे गिरफ्तार किया। उसने बताया कि इस गिरोह के गुर्गों ने चार राज्यों में हर रोज अलग-अलग जिले में एटीएम से लोगों को चूना लगाना शुरू कर दिया। ये लोग एटीएम में पैसे निकालने के दौरान किसी के भ्रमित होने पर उसका धोखे से एटीएम कार्ड बदल लेते फिर स्वाइप मशीन से उसका खाता खाली कर देते थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों ने फरवरी से धोखाधड़ी शुरू की थी। अब तक कई लोगों को करीब सात लाख 78 हजार का चूना लगा चुके हैं। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed