फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The girl along with her friend killed her brother

Hisar News: युवती ने दोस्त संग मिलकर की भाई की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
The girl along with her friend killed her brother
हिसार। कैमरी रोड स्थित श्याम इन्क्लेव कॉलोनी के प्लॉट में करीब 40 साल के राजेश का शव बरामद हुआ। मृतक की माता विद्या देवी की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतक की बहन और उसके दोस्त अनिल बिश्नोई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

65 वर्षीय विद्या देवी ने पुलिस में दिए बयान में बताया कि वह श्याम इन्क्लेव कॉलोनी की रहने वाली है व कृषि विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है। उसके पति की लगभग 25 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। दोनों बेटियां शादीशुदा हैं। विद्या देवी का कहना है कि छोटी लड़की के पति की मृत्यु हो चुकी है और वह उसके साथ ही रहती है। उसका बेटा शराब का आदी है और अपराध के रास्ते पर चल पड़ा। इस कारण वह घर से बाहर रहता था। 9 मार्च की रात राजेश शराब के नशे में घर के बाहर आया और गाली-गलौज करने लगा। उसकी बेटी की किसी अनिल के साथ दोस्ती है। अनिल का उनके घर पर आना जाना है। आरोप है कि उसकी बेटी ने फोन कर अनिल को घर बुलाया था। उन्होंने मिलकर राजेश की हत्या की है। विद्या देवी का कहना है कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे वह उठी तो देखा की घर से कुछ ही दूरी पर उसके बेटे राजेश का शव पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed