फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The festival of Bhai Dooj is today. During Abhijit Muhurat, from 11:49 AM to 12:34 PM, apply tilak to your brother.

Hisar News: भाई दूज का पर्व आज, अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11.49 बजे से दोपहर 12.34 बजे तक भाई को करें तिलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The festival of Bhai Dooj is today. During Abhijit Muhurat, from 11:49 AM to 12:34 PM, apply tilak to your brother.
हिसार। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं। साथ ही बहनें भाइयों को अपने हाथों से बना हुआ भोजन खिलाती हैं तो भाई भी अपनी बहन को आशीर्वाद देते हैं। साथ ही भेंट स्वरूप गिफ्ट देते हैं। वहीं बुधवार को बाजार में खरीदारी के लिए गिफ्ट की दुकानों पर भीड़ लगी रही। भाइयों ने अपनी बहनाें के लिए गिफ्ट खरीदे। भाई दूज का पर्व वीरवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

कैलाश पंचांग के निर्माता पंडित देव शर्मा ने बताया कि अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11.49 बजे से दोपहर 12.34 बजे तक भाई को तिलक करना विशेष शुभ बताया गया है। इस दिन बहन के घर भोजन करना काफी अच्छा रहता है। पंडित देव शर्मा की मानें तो वैसे तो दोपहर तक किसी भी समय भाई को तिलक कर सकते हैं। मगर अभिजीत मुहूर्त में तिलक करना शुभ होता है। इस पर्व का बहनें पूरे साल भर इंतजार करती हैं।
विज्ञापन

भाई दूज को लेकर काम अच्छा रहा। बहनों ने छोटे भाइयों के लिए मनी बैंक, हेलीकॉप्टर, रिमोट कंट्राेल कार, ब्लॉक्स आदि चीजें खरीदी। बड़े भाइयों के लिए सिनरी, फोटो फ्रेम और कपल्स खरीदे हैं। - मुकेश, मालिक, रचना गिफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा टेडी बियर की बिक्री हुई है। छोटे भाइयों को गिफ्ट देने के लिए बहनों ने खिलौने खरीदे। इसमें ब्लॉक्स, कार, फोटो फ्रेम की खरीदारी की। पर्व को लेकर काम अच्छा रहा। शाम तक दुकान पर खरीदारी के लिए लोग आते रहे। - शुभम गक्खड़, मालिक, गिफ्ट वर्ल्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed