फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The felicitation ceremony of 36 communities will be held in Chanaut on 26th.

Hisar News: चानौत में 36 बिरादरी का सम्मान समारोह 26 को

Sat, 18 Jul 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 18 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The felicitation ceremony of 36 communities will be held in Chanaut on 26th.
हांसी गांव चानौत में सम्मान समारोह के लिए बैठक करते हुए अनूप चानौत, सत्यवान व अन्य। कमेटी - फोटो : 1
हांसी। भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से टी-कनेक्शन के लिए चले आंदोलन में कामयाबी के बाद अब गांव में 36 बिरादरी भाईचारा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा है। कमेटी सदस्य अनूप चानौत ने बताया कि 26 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में उन सबका आभार जताया जाएगा जिन्होंने तमाम मुश्किलों के बीच आंदोलन की मशाल को बुझने नहीं दिया।
विज्ञापन

धरना कमेटी के अनुसार, समारोह की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए गांव के लोग सुबह 9 बजे एकत्रित होंगे। कार्यक्रम करीब दो एकड़ क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इसमें 36 बिरादरी के लोगों के साथ-साथ पेयजल आंदोलन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया जाएगा। आयोजन की तैयारियाें पर मंथन के लिए शुक्रवार को गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई।
विज्ञापन

जश्न नहीं मनाना, एकता और भाईचारे का देंगे संदेश :
अनूप चानौत ने बताया कि 62 दिनों तक चले ऐतिहासिक पेयजल आंदोलन की सफलता के बाद गांव में उत्साह का माहौल है। समारोह का उद्देश्य केवल जीत का जश्न मनाना नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में एकता और भाईचारे का संदेश पहुंचाना है। यह आयोजन इस बात का प्रतीक होगा कि एकजुट होकर और शांतिपूर्ण तरीके से किए गए संघर्ष से जनहित की मांगों को पूरा कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed