फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The farmers adamant on arrest captured Adampur Tehsildar office and Balsamand police post

गिरफ्तारी पर अड़े किसानों ने आदमपुर तहसीलदार कार्यालय व बालसमंद पुलिस चौकी को कब्जाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The farmers adamant on arrest captured Adampur Tehsildar office and Balsamand police post
गिरफ्तारी की मांग पर अड़े किसान बालसमंद तहसील पर कब्जा जमा कर विरोध जताते हुए - फोटो : Hisar
बालसमंद/आदमपुर। फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने वीरवार को पुलिस चौकी और तहसील कार्यालय पर कब्जा जमा दिया। आदमपुर में तहसीलदार की कुर्सी पर बैठकर विरोध जताया। बालसमंद पुलिस चौकी को अपने कब्जे में लेकर वहां टेंट लगा दिया। किसानों ने कहा जब तक गिरफ्तारी नहीं लेंगे तब तक चौकी पर भी डटे रहेंगे।
विज्ञापन

बालसमंद और आदमपुर तहसील के किसान पिछले करीब तीन महीने से वर्ष 2021 के कपास की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जता रहे हैं। मुआवजे के लिए पिछले 36 दिनों से किसान बालसमंद तहसील कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। किसान अपने तय एलान के अनुसार वीरवार को सामूहिक गिरफ्तारियां देने पहुंचे। गिरफ्तार न करने पर किसानों ने नारेबाजी करते हुए बालसमंद चौकी को घेर लिया। गेट पर नारेबाजी करने के बाद पुलिस से सामना करते हुए चौकी के अंदर प्रवेश कर लिया। महिलाओं को आगे रखते हुए किसानों ने चौकी के अंदर टेंट गाड़ पक्का मोर्चा लगा दिया। किसानों ने एलान किया कि अब रात को भी चौकी के अंदर धरना देंगे। इस मौके पर सुरेंद्र आर्य, मास्टर सतबीर गढवाल, संदीप धीरणवास, विजय भांभू, कुलदीप पूनिया, राजेश लौरा, अनिल भादू, महेंद्र डूडी, बनवारी नहरा, प्रदीप ढाका मौजूद रहे। आदमपुर में प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों ने तहसीलदार के कार्यालय में प्रवेश कर तहसीलदार की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। प्रदेश सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed