{"_id":"6a514c6a26be8c58e3072a2c","slug":"the-entrance-exam-at-hau-is-tomorrow-8762-candidates-will-appear-at-17-centers-hisar-news-c-21-hsr1020-907517-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एचएयू में प्रवेश परीक्षा कल, 17 केंद्रों पर 8762 अभ्यर्थी देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एचएयू में प्रवेश परीक्षा कल, 17 केंद्रों पर 8762 अभ्यर्थी देंगे
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 12 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए 8762 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए गए हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर, बीएससी ऑनर्स एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट, मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय और कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हिसार शहर में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर बैठने और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि परीक्षा में नकल रोकने के लिए विशेष निरीक्षण दल गठित किए गए हैं। अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी भी की जाएगी और दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और सत्यापित फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बीएससी चार वर्षीय पाठ्यक्रम और बीएससी ऑनर्स एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी जबकि अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।