{"_id":"682f7e1559fa3d5855093c90","slug":"the-electricity-system-was-shaken-by-the-storm-274-poles-and-28-transformers-fell-hisar-news-c-21-hsr1020-631801-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अंधड़ से हिला बिजली तंत्र, 274 खंभे और 28 ट्रांसफार्मर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अंधड़ से हिला बिजली तंत्र, 274 खंभे और 28 ट्रांसफार्मर गिरे
विज्ञापन
अंधड़ से खेत में गिरा खंभा।
हिसार। शहर सहित जिले भर में बुधवार शाम आए अंधड़ ने बिजली आपूर्ति तंत्र को हिलाकर रख दिया। शहरी और देहात सर्कल में 274 बिजली के खंभे गिर गए और 28 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस वजह से बिजली आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा। शहर के कई इलाकों में उपभोक्ताओं को 10 घंटे से ज्यादा समय बिजली नहीं मिली। कई इलाकों में लोग रातभर बिजली का इंतजार करते रहे।
बिजली वितरण निगम के अलग-अलग कार्यालयों में बीते 24 घंटों में बिजली कटौती से संबंधित 1000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन वीरवार रात क इनमें से लगभग 70 फीसदी का ही समाधान हो पाया। सबसे ज्यादा प्रभावित शहरवासी हैं, जहां 4 क्षेत्रों में 10 से अधिक घंटे बिजली गुल रही। वहीं, वीरवार को दिन में 20 अन्य क्षेत्रों में बार-बार अघोषित कट लगते रहे। परेशान लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुपों पर बिजली निगम के एसई, एक्सईएन व एसडीओ पर गुस्सा उतारा।
इन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई रही बाधित
न्यू ऋषि नगर, सेक्टर 16-17, न्यू मॉडल एक्सटेंशन व पड़ाव चौक के कई हिस्सों में वीरवार रात तक बिजली सप्लाई ठप थी। कृष्णा नगर, सब्जी मंडी, रेलवे रोड, ज्याेतिपुरा मोहल्ला, डॉक्टर हॉटलाइन, नागोरी गेट, राजगुरु मार्केट, आईटीआई ठंडी सड़क, आईटीआई तोशाम रोड, गांधी चौक, जहाजपुल चौक, गांव जुगलान, जलेबी चौक, 12 क्वार्टर रोड, मिल गेट, सिटी थाना रोड व पुष्पा कॉम्पलेक्स क्षेत्र में 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
हांसी व हिसार-2 डिविजन में सर्वाधिक नुकसान
जिले भर में 274 बिजली खंभे गिरने का आकलन बिजली निगम ने किया है। सर्वाधिक नुकसान हांसी व हिसार द्वितीय डिविजन में हुआ है। हांसी डिविजन में 175 खंभे गिरे, जबकि 11 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। हिसार द्वितीय डिविजन में 99 खंभे गिरे, जबकि 17 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए है।
-- -- -- -- -- -- --
अंधड़ के कारण बिजली निगम को काफी नुकसान हुआ है। आकलन में सामने आया है कि जिले में 274 बिजली खंभे गिरे, जबकि 28 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। सभी जगह में मरम्मत कार्य चल रहा है। सर्वाधिक नुकसान हांसी व हिसार द्वितीय डिविजन में हुआ है। - ओमबीर, एसई, हिसार सर्कल, बिजली निगम।