फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The electricity corporation will give 6.5% interest on the consumption security deposit.

Hisar News: खपत सुरक्षा जमा राशि पर बिजली निगम 6.5% प्रतिशत ब्याज देगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The electricity corporation will give 6.5% interest on the consumption security deposit.
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी सुरक्षा (स्टाफ सिक्योरिटी) एवं खपत सुरक्षा जमा राशि (कंजम्पशन सिक्योरिटी डिपॉजिट) पर ब्याज दर निर्धारित करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने बताया कि हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के नियमों एवं उनके संशोधित प्रावधानों के अनुरूप सुरक्षा जमा राशि पर 6.50 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज दिया जाएगा। यह ब्याज आगामी वित्त वर्ष की पहली बिलिंग साइकिल में उपभोक्ताओं के बिजली बिल में समायोजित किया जाएगा। किसी कारणवश यह ब्याज पहली बिलिंग साइकिल में समायोजित नहीं हो पाता है तो निगम को देरी की अवधि के लिए 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज का भुगतान करना होगा। यह व्यवस्था उपभोक्ताओं के वित्तीय हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। नए निर्देश जारी होने के साथ ही पूर्व में जारी सेल्स सर्कुलर नंबर डी-26/2024 को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed