फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The doctor said - the woman recovering from corona, fully supported the treatment

डॉक्टर बोले- कोरोना से ठीक होने वाली महिला ने किया पूरा सहयोग

Mon, 06 Apr 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
The doctor said - the woman recovering from corona, fully supported the treatment
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का स्टाफ। - फोटो : Hisar
राजबीर गोदारा
विज्ञापन

अग्रोहा (हिसार)। यह जिला वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि जिले की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला स्वस्थ होकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से शहर स्थित अपने घर लौट आई है। चिकित्सकों के अनुसार उन्होंने महिला का इलाज केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए प्रोटोकॉल के अनुसार ही किया। इसमें महिला ने भी पूरा सहयोग किया, जिसका परिणाम यह रहा कि आज महिला इस बीमारी के चंगुल से आजाद हो गई हैं।
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के अनुसार जिस समय महिला यहां आई थी, महिला की हालत ज्यादा गंभीर नहीं थी। हालांकि उन्हें बीपी की शिकायत थी, जिस पर जल्द ही कंट्रोल पा लिया गया। महिला को प्रोटोकॉल के अनुसार दवाइयां दी गईं। डाइट प्लान के मुताबिक ही उनका खाना-पीना किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक महिला पढ़ी-लिखी थी। इस दौरान उन्होंने हमारा पूरा सहयोग किया। यह भी एक कारण है कि उक्त महिला स्वस्थ हो सकी।
विज्ञापन

इन स्टाफ सदस्यों का रहा योगदान
डॉ. कवलपाल सिंह, डॉ. भूपिंदर सिंह कड़वासरा, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. राहुल गौतम, डॉ. सुमित पातड़, डॉ. आजाद सिंह, डॉ. दीपक गहलान, डॉ. इशिता, डॉ. प्रतीक टंडन, डॉ. प्रिया पुनियानी, डॉ. अश्मिता चौधरी, स्टाफ नर्स प्रिया, पूजा, सुनीता सोनी, वर्षा, हरबीर कौर, कविता दहिया, व स्वीपर सुरेंद्र, अशोक, जोनी, अशोक कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव महिला सहित 32 संक्रमित ठीक होकर जा चुके हैं घर
डीएमएस व नोडल अधिकारी डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि एक महीने में यहां पॉजिटिव महिला सहित 37 कोरोना के संक्रमित मरीज दाखिल हो चुके हैं। इनमें से महिला सहित 32 संदिग्ध मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में आइसोलेशन वार्ड में पांच संदिग्ध मरीज दाखिल हैं, जिनके सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर गोपाल सिंघल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में छह मार्च को कोरोना को लेकर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जिसमें 150 बेड की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed