{"_id":"61ed97ae7cde38497426b013","slug":"the-dispute-between-the-city-bus-operators-and-the-auto-union-was-not-resolved-by-pulling-the-yellow-band-hisar-news-hsr622707436","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीली पट्टी खींचने से सिटी बस संचालकों व ऑटो यूनियन का नहीं सुलझा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीली पट्टी खींचने से सिटी बस संचालकों व ऑटो यूनियन का नहीं सुलझा विवाद
विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड पर जगह को लेकर ऑटो यूनियन और सिटी बस संचालकों के बीच चल रहा विवाद अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद खत्म करने के लिए बीते शुक्रवार को रोडवेज की ओर से पीली पट्टी खींची गई थी मगर न तो ऑटो यूनियन और न ही सिटी बस संचालक इससे सहमत हैं। सिटी बस संचालक राजबीर का कहना है कि सरकार के आदेश है कि इन ऑटो को बस स्टैंड से बाहर किया जाए, लेकिन अब यहां पीली पट्टी खींचने का कोई तुक नहीं बनता।
बता दें, कि बीते शुक्रवार को रोडवेज, नगर निगम, आरटीए अधिकारियों के साथ ऑटो यूनियन और सिटी बस संचालकों की बैठक हुई थी। लंबे समय तक चली बैठक के बाद रोडवेज की ओर से पीली पट्टी खींचने का फैसला लिया। बैठक में सिटी बस संचालकों और ऑटो चालकों को समझाया गया था कि वह जगह को लेकर अब आपस में झगड़ा और दुर्व्यवहार न करें। यदि ऐसा हुआ तो आरटीए कार्रवाई करेगा। उसी दिन शाम को पीली पट्टी खींच दी गई, लेकिन पीली पट्टी खींचने के बाद भी विवाद सुलझ नहीं रहा है।
रोडवेज की ओर से पीली पट्टी गलत खींची गई है। इससे कोई समझौता नहीं हुआ है। पट्टी दोबारा से सही खींची जाए। इसको लेकर ऑटो यूनियन आज रोडवेज महाप्रबंधक से मिलेंगी।
विज्ञापन
- मान सिंह दुग्गल, जिला प्रधान, भाईचारा हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन