फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The death of a mason due to the collapse of the foundation while painting the wall

दीवार की लिपाई करते समय नींव बैठने से राज मिस्त्री की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The death of a mason due to the collapse of the foundation while painting the wall
हिसार। मिर्जापुर चौक के पास एक ट्रैक्टर की एजेंसी में दीवार की लिपाई करते समय नींव धंसने से 55 वर्षीय राज मिस्त्री वीरभान मलबे के नीचे दब गया। जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक वीरभान भारत नगर का रहने वाला था। सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे विनोद की शिकायत पर ट्रैक्टर एजेंसी संचालक विनोद के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

12 क्वार्टर एरिया स्थित भारत नगर में रहने वाले विनोद ने बताया कि उसके पिता वीरभान 35 साल से राज मिस्त्री का काम कर रहे थे। 21 से 23 अक्तूबर तक महिला मजदूर के साथ मिर्जापुर चौक पर एक ट्रैक्टर की एजेंसी में दीवार बनाने का काम किया। तीन दिन तक वहां पर काम करने के बाद 28 अक्तूबर को दोबारा से दोनों काम पर चले गए। गत दिवस दोपहर को उपरोक्त दीवार की लिपाई करने के बाद पैड खोल कर उसका पिता थोड़ी देर के लिए विश्राम कर रहा था। इसी दौरान एजेंसी मालिक विनोद कुमार ने दीवार की पानी से तराई करने के बाद पाइप को दीवार की नींव में छोड़ दिया, जिससे पानी नींव में चला गया। दोबारा से उसके पिता दीवार पर लिपाई करने लगे तो अचानक नींव धंस गई और मलबा उन पर गिर गया। घायल हालत में पिता को नागरिक अस्पताल में ले गया। पता चलने पर चाचा धर्मपाल के साथ अस्पताल पहुंचे और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एजेंसी संचालक की लापरवाही के कारण वीरभान की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed