फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The dead body of a newborn child was found in the seal of the canal near Depal bridge

Hisar News: देपल पुल के पास नहर की मोहरी में मिला नवजात बच्चे का शव

Mon, 21 Aug 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 21 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a newborn child was found in the seal of the canal near Depal bridge
हांसी (हिसार)। ढाणी देपल रोड पर देपल पुल के समीप रविवार शाम नहर की मोहरी में गली-सड़ी हालत में नवजात बच्चे का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस नवजात को फेंकने वाले की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार किसी महिला ने नवजात को जन्म देने के बाद इसे नहर में फेंकने का प्रयास किया है। पुलिस ने ढाणी देपल के पंकज की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 318 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पंकज ने बताया कि वह शहर के एक कंप्यूटर सेंटर में कोर्स कर रहा है। रविवार शाम को घर से बाइक पर नहर के रास्ते कंप्यूटर सेंटर जा रहा था। करीब पौने छह बजे देपल पुल के नजदीक पहुंचा तो देखा कि नहर की मोहरी में नवजात बच्चे का शव घास में उलझा हुआ है। ऐसा लगता है कि किसी महिला ने बच्चे को जन्म देकर उसे पानी में फेंक दिया। फिर पंकज ने थाना शहर हांसी को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, एसएचओ सिटी उदयभान गोदारा ने बताया कि शव कहां से आया, इसका पता लगाया जा रहा है। आसपास के थानों में भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन



भ्रूण मिलने के मामले में जोड़ी दुष्कर्म की धारा
उपमंडल के एक गांव में भ्रूण मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की धारा जोड़ दी है। सदर थाना एसएचओ पवित्र सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की व भ्रूण के डीएनए का मिलान करवाया जा रहा है। दोनों के डीएनए के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि भ्रूण उसका था या नहीं। वहीं नाबालिग के मोबाइल को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। बता दें कि बीते दिनों हांसी उपमंडल के एक गांव की नाली में भ्रूण मिला था। गांव की एक महिला ने पुलिस को बताया था कि सुबह करीब 11 बजे जब वह अपने घर से बाहर निकली तो नाली में खून आता दिखा और भ्रूण मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया था। भ्रूण नाबालिग का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में पहले पोक्सो एक्ट जोड़ा था। अब दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed