फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The day's mercury reached 44.2 in Balsamand in the district, the hottest in the state

जिले के बालसमंद में दिन का पारा पहुंचा 44.2, प्रदेश में रहा सबसे गर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The day's mercury reached 44.2 in Balsamand in the district, the hottest in the state
हिसार। जिले में सोमवार को बालसमंद में दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि प्रदेशभर में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 19 अप्रैल से मौसम में फिर से बदलाव आएगा। प्रदेश में धूलभरी हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार भी हैं।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार उत्तर भारत के अधिकतर मैदानी राज्यों में लगातार तापमान में वृद्धि के साथ लू के थपेड़ों के चलने से लोगों की जिंदगी बेहाल है। दिन में साफ मौसम और बलूचिस्तान व थार मरुस्थल की पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, एनसीआर दिल्ली के अधिकतर स्थानों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री की रेंज में दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने 19 अप्रैल के लिए हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, सोनीपत, पानीपत व रोहतक में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

आज से बदलेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 19 अप्रैल को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक ताजा मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसकी वजह से पूर्वी पाकिस्तान और उत्तरी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बनने जा रहा है। इससे मैदानी राज्यों में हवा की दिशा बदल जाएगी। हवाएं दक्षिणी पूर्वी हो जाएगी। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का मामूली असर होगा। 19, 20 व 21 अप्रैल को प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचकुला कालका, यमुनानगर, चंडीगढ़ व अंबाला आदि में हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

वहीं, प्रदेश के पश्चिमी दक्षिणी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी आदि में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज गति से हवाएं चलने के आसार हैं। तीव्र गति की हवाओं और हल्की बारिश की वजह से 22 अप्रैल तक तापमान में 4 से 5 डिग्री की कमी आ सकती है, जिससे भीषण गर्मी से आमजन को राहत मिल सकती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed