फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The couple ate the poison, death of spouse

दंपति ने खाया जहर, पति की मौत

Fri, 01 Aug 2014 01:01 AM IST
hisar
hisar Updated Fri, 01 Aug 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
सावन माह में अपनी पत्नी मिलने ससुराल आए फतेहाबाद के युवक ने अपनी पत्नी सहित जहर पी लिया। स्प्रे पीने के कारण युवक की मौत हो गई तथा उसकी पत्नी को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मामला गांव बुडाक से जुड़ा है। फतेहाबाद के गांव जांडवाला निवासी 22 वर्षीय भगत सिंह अपनी पत्नी रेणु से मिलने बुडाक आया था। सावन का महीना होने के चलते रेणु अपने मायके आई हुई थी। रेणु की मां तारावती ने बताया कि करीब पांच महीने पहले ही रेणु का विवाह फतेहाबाद के गांव जांडवाला निवासी भगत सिंह से हुआ था। तारावती ने बताया कि रेणु के सास-ससुर भगत सिंह व रेणु को तंग करते थे। शादी के बाद से ही रेणु को ताने दिए जाते थे। सावन का महीना होने के चलते वह मायके बुडाक आई हुई थी।
विज्ञापन

घटना दोपहर के डेढ़ बजे की है जब उसका दामाद भगत सिंह उनके घर आया, उस दौरान घर पर सभी सोए हुए थे। कुछ समय बाद भगत के मोबाइल पर उसके पिता का फोन आया और उनमें बहस शुरू हो गई। इसके बाद गुस्से में वह घर से चला गया और कुछ समय बाद वापिस आया। इस दौरान वह छत पर गई हुई थी, तभी उसे चीखने की आवाज सुनाई दी। जब वह भागकर नीचे पहुंची तो देखा कि कमरे से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। जब कमरा खोला तो भगत व रेणु उल्टियां कर रहे थे और स्प्रे की डिब्बी उनके पास पड़ी थी। उसने पड़ोसियों व परिवार के अन्य लोगों बुलाया। जिसके बाद रेणु व भगत को सामान्य अस्पताल लेकर आए। लेकिन डाक्टरों ने भगत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालसमंद से लाया था स्प्रे : परिजनों ने बताया कि पिता से फोन पर बहस होने के बाद वह घर से चला गया था  और स्प्रे लेकर आया। जब स्प्रे के बारे में पता किया तो मालूम हुआ कि भगतसिंह स्प्रे बालसमंद गांव से लेकर आया था।


पहली पत्नी की भी जहर खाने से हुई थी मौत : भगत सिंह की पहले भी शादी हो चुकी है और उससे उसे एक बेटी भी है। भगत सिंह की सास ने बताया कि भगत सिंह की रेणु के साथ दूसरी शादी थी। इससे पहले उसके शादी हो चुकी थी और उसके पहली पत्नी की मौत भी जहर खाने के मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed