फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The contribution of Agrawal society is exemplary

धर्म, समाज और राष्ट्रहित में अग्रवाल समाज का योगदान अनुकरणीय : गोयल

Wed, 26 Mar 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 26 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The contribution of Agrawal society is exemplary
अग्रोहा में अग्र विभूति स्मारक में चार धाम गुफा का लोकार्पण करते पूर्व परिवहन मंत्री असीम गोयल।
अग्रोहा। धर्म, समाज और राष्ट्रहित में अग्रवाल समाज का अहम योगदान है। यह बात मंगलवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तहत आयोजित अग्रोहा शक्तिपीठ (अग्र विभूति स्मारक) में चार धाम गुफा के अनावरण में पधारे पूर्व परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कही।
विज्ञापन

अग्रोहा शक्ति पीठ पर सुंदर गुफा का निर्माण हुआ है, जिसमें चार धाम जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, द्वारकापुरी, केदारनाथ धाम के साथ-साथ गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ व लक्ष्मण झूला सहित नौ देवियों के दर्शन होंगे। गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन दिव्य व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने जीवन में दया, करुणा और सेवा के मूल्यों को महत्व दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के 18 सिद्धांतों पर चलकर ही समाज का भला हो सकता है। टीले की खुदाई शुरू करवाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया और कुछ लंबित मांगों को पूर्व मंत्री के सामने रखा। प्रदेश महामंत्री विपिन गोयल छानीवाला एवं मोहित बंसल ने बताया कि पूर्व मंत्री ने अग्रोहा शक्ति पीठ पर बनने जा रहे कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी एवं अष्ट महालक्ष्मी मंदिर का निरीक्षण किया। वे पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स की माताजी के निधन पर शोक जताने उनके निवास पर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल युवक-युवतियों के रिश्ते करवाने के लिए बनाए कार्यालय : गर्ग

अग्रोहा। अग्रवाल युवा संगठन की ओर से 25वां राष्ट्रीय अग्रवाल युवक-यवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग ने कहा कि वैश्य समाज को देश व प्रदेश में एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। समाज के प्रतिनिधियों को बच्चों के रिश्ते करवाने में अपना पूरा सहयोग करना चाहिए। अग्रवाल युवक-युवतियों रिश्तें करवाने के लिए अग्रोहा धाम व हिसार में कार्यकाल बनाए हैं। गर्ग ने कहा कि जरूरतमंद परिवार का विवाह-शादी का पूरा खर्च अग्रोहा धाम करेगा और साथ में कन्या को 1.5 लाख रुपये का समान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed