सिवानी मंडी। सिवानी में पंचायत समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व समिति चेयरमैन से मिलकर वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास पत्र सौंपा और उन्हें पद से हटाने के लिए बैठक के लिए समय मांगा। पंचायत समिति के सदस्य सुरेंद्र गिल, शेर सिंह भाकर, सुमन देवी, ममता, सुरेंद्र कुमार, आनंद पारीक, सुदेश देवी की अगुवाई में मिले और आरोप लगाया कि सिवानी पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन पवन कुमार सदस्यों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले वाइस चेयरमैन को सर्वसम्मति से ढाई साल के लिए बनाया गया था और ढाई साल के लिए सुमन देवी को बनाया गया था, लेकिन अब मौजूदा वाइस चेयरमैन वादा खिलाफी कर रहे हैं। सदस्यों का कहना है कि वाइस चेयरमैन पवन कुमार विश्वास खो चुके है और सदस्य उन्हें हटाना चाहते हैं। इसलिए बैठक का दिन तय कर पवन कुमार को पद से हटाने का मौका दिया जाएं। बैठक में 6 पार्षदों ने अविश्वास पत्र पर हस्ताक्षर किए है। जल्द ही सभी सदस्य जिला उपायुक्त से भी मिलेगे। यदि अंतिम समय तक ये सभी पार्षद एकजुट रहते हैं तो वाइस चेयरमैन की कुर्सी जाना तय है।