फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The cause of death will be revealed after the post-mortem report comes in.

Hisar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The cause of death will be revealed after the post-mortem report comes in.
अग्रोहा। फ्रांसी गांव में बंद पड़े मकान में मृत मिली जींद निवासी महिला पूनम के शव का शुक्रवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया। चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

जींद के चोबर काॅलोनी निवासी पूजा ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त को उसकी मां पूनम घर से दवा लेने गई थी जो चार दिन बाद भी घर नहीं लौटी तो उसकी तरफ से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। अग्रोहा पुलिस से उसे मां के गांव फ्रांसी में मृत होने की सूचना उन्हें मिली।
विज्ञापन

गांव फ्रांसी निवासी मकान मालिक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि गांव मंगाली आकलन निवासी 45 वर्षीय कुलदीप लंबे समय से गांव में किराये पर मकान लेकर रह रहा था। वह मनिहारी का काम करता था और आसपास के गांवों में फेरी लगाकर चूड़ी व शृंगार सामग्री बेचता था। प्रेम प्रसंग के कारण कुलदीप करीब पांच दिन पहले जींद निवासी शादीशुदा महिला पूनम को अपने किराये के मकान में लाया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed