फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The businessman threatened to kill the children for not giving 20 lakhs

Hisar News: 20 लाख न देने पर व्यापारी को दी बच्चों को जान से मारने की धमकी

Sun, 20 Aug 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 20 Aug 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
The businessman threatened to kill the children for not giving 20 lakhs
हिसार। राजगुरु मार्केट स्थित बालाजी गारमेंट्स संचालक राजेश उर्फ बिट्टू सरदाना से शनिवार को चिट्ठी फेंक कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर दोनों बच्चाें को जान से मारने की धमकी दी। 20 लाख रुपये मांगने वाले ने अपना नाम सुरेश ढंढूरिया लिखा है। पता चलने पर व्यापारी एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सतपाल और शहर थाना प्रभारी कुलदीप मौके ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

शास्त्री नगर के रहने वाले राजेश सरदाना ने बताया कि उसकी राजगुरु मार्केट में जय बालाजी गारमेंट्स के नाम से दुकान है। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे सहयोगी डोगरान मोहल्ला निवासी बंटी दुकान पर शटर खोलने के लिए आया। शटर ऊपर किया तो अंदर एक सफेद रंग का पेज था। उस पर 20 लाख रुपये की रंगदारी देने की बात लिखी हुई थी। यह देख कर बंटी ने मुझे फोन किया। दुकान पर पहुंचकर देखा कि पर्ची पर लिखा था कि 20 लाख रुपये नहीं दिए तो दोनों बच्चों को जान से मार देंग। दोनों एसोसिएशन को इस बारे में सूचना दी। व्यापारी एकत्रित हुए और पुलिस पर सवालियां निशान खड़े किए।
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षित नही
घटना का पता चलने पर राजगुरु मार्केट वेलफेयर आर्गेनाइजेशन और राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। अक्षय मलिक, सुरेंद्र बजाज, शिव सैनी, महेश चौधरी और गौरव सैनी का कहना है कि पिछले कुछ समय से व्यापारियों से रंगदारी मांगने की घटनाएं हो रही हैं। व्यापारी कई बार पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। व्यापारी राजेश को गनमैन देने और मार्केट में पुलिस की पीसीआर 24 घंटे खड़ी करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा जल्द आरोपियों को नहीं पकड़ा तो बैठकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लिखा चिट्ठी में
मैं सुरेश ढंढूरिया गांव ढंढूर, बिटू सरदाना(बालाजी गारमेंट्स) 20 लाख रुपये चाहिए। तेरे पास पांच दिन का टाइम है। तू दो नंबर(खाईवाली) का काम करता है। अगर, तूने रुपये नहीं दिए तो तेरे दोनों बच्चों को मार देंगे।

कपड़ा व्यापारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। एक राइडर की नियुक्ति कर दी है। पुलिस की ईआरवी समय-समय पर गश्त करती रहेगी।
सतपाल सिंह, डीएसपी, हिसार


राम चाट भंडार संचालक से मांगी थी 10 करोड़ की रंगदारी
इस साल 17 मई को बालाजी गारमेंट के ठीक सामने राम चाट भंडार संचालक कुलदीप से दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। दो दिन में रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी थी। एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए थे। पुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अगस्त माह में 12 क्वार्टर एरिया में रहने वाले किराना संचालक की दुकान में चिट्ठी फेेंक कर 4 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले के आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

साइकिल पर आया चिट्ठी फेंकने वाला
राजगुुरु मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज के अनुसार दुकान में चिट्ठी फेंकने वाला 2 बजकर 57 मिनट पर साइकिल पर सवार होकर आया। उसने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। काले रंग की टीशर्ट और काले रंग की पैंट पहनी हुई थी। दुकान के सामने पहुंचने के बाद एक हाथ से बदमाश ने साइकिल पकड़ी और दूसरे हाथ से शटर के नीचे चिट्ठी डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed