फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The building being built against the rules was sealed

नियमों के खिलाफ बनाई जा रही बिल्डिंग को किया सील, चहेतों को बख्शा

Thu, 08 Jul 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The building being built against the rules was sealed
हिसार। नगर निगम प्रशासन की तरफ से नियमों के खिलाफ जा बनाई जा रही बिल्डिंगों को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को अधिकारियों ने दिल्ली रोड पर मानकों के विरुद्ध बनाई जा रही दो बिल्डिंग को सील किया। हालांकि निगम अधिकारियों ने अपने चहेतों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

निगम प्रशासन ने जिंदल चौक स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक बनाई जा रही बिल्डिंग को सील कर दिया। निगम अधिकारियों की मानें तो यह बिल्डिंग नियम के अनुसार नहीं बनाई जा रही थी, इस कारण से इसे सील किया गया। सूत्रों की मानें तो कार्रवाई के साथ ही अधिकारियों के पास राजनेताओं के फोन घनघनाने लगे।
विज्ञापन

चहेतों पर नहीं की कार्रवाई
शहर में बड़े स्तर पर व्यावसायिक भवनों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से ज्यादातर नियमों के खिलाफ निर्माण कर रहे हैं। आरोप है कि निगम अधिकारियों ने अपने चहेतों पर कोई कार्रवाई नहीं की। जहां निगम ने बिल्डिंग सील की, उसके साथ ही बेसमेंट का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा डाबड़ा चौक के पास एक बिल्डिंग का निर्माण नियमों के विरुद्ध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरी महल के 100 मीटर दायरे में किया जा रहा निर्माण
नियमानुसार गुजरी महल के 100 मीटर में दायरे के कोई निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद बस स्टैंड के साथ दुकान का निर्माण किया जा रहा है। निगम प्रशासन व पुरातत्व विभाग इस तरफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

नक्शा पास करवाना होगा
शहर में भवन निर्माण करने से पूर्व शहरवासियों को नगर निगम से नक्शा पास करवाना होगा। यदि नक्शे के अनुरूप कोई भवन मालिक निर्माण करता है तो उस भवन पर निगम प्रशासन सीलिंग की कार्रवाई करेगा। - अशोक गर्ग, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed