फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The athletics ground of Mahabir Stadium became a pond

महाबीर स्टेडियम का एथलेटिक्स मैदान बना तालाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
The athletics ground of Mahabir Stadium became a pond
महाबीर स्टेडियम के एथलेटिक ग्राउंड में पानी में रखी हाई जंप की पिट। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। लगातार दो दिन हुई बारिश से महाबीर स्टेडियम का एथलेटिक्स मैदान तालाब बना गया। मैदान में करीब तीन फुट तक पानी भरा है। निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं होने के कारण अब कई दिनों तक खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाएंगे। वहीं खेल अधिकारियों और कोच की लापरवाही के कारण डेढ़ दिन तक हाई जंप की पिट पानी में पड़ रही। वीरवार शाम को खिलाड़ियों की मदद से पिट को बाहर निकाला गया। उधर, स्टेडियम के बास्केटबाल ग्राउंड में काफी पानी भर चुका है।
विज्ञापन

मोटर खराब, पानी निकालने का कोई जुगाड़ नहीं
योगा कोच हरमेश चंद्र ने कहा कि पानी निकालने वाली मोटर खराब है। हमारे पास पानी निकालने के लिए कोई जुगाड़ भी नहीं है। जब ग्राउंड से पानी निकलेगा तभी खिलाड़ी यहां प्रैक्टिस कर पाएंगे। निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार यही स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

वीरवार शाम को पानी से पिट बाहर निकलवा दी गई। पिट को सुखाने के लिए एथलेटिक ग्राउंड की सीढ़ियों में रखा गया है। जब तक ग्राउंड से पानी नहीं निकलता तब तक जीजेयू और एचएयू में खिलाड़ियों को अभ्यास करवाएंगे। - रामकेश, कोच, एथलेटिक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे बुधवार को जब पता चला तो मैंने तुरंत एथलेटिक कोच को फोन किया और पिट बाहर निकलवाने के लिए कहा। साथ ही कोच को पत्र लिखा है कि यदि पिट खराब हुई तो उनकी जिम्मेदारी होगी। - राजबाला, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed