{"_id":"68c5b2b43f5273d4070f2ca1","slug":"the-all-caste-coordination-committee-will-fight-for-brotherhood-hisar-news-c-21-hsr1020-709689-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सर्वजातीय समन्वय समिति लड़ेगी भाईचारे की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सर्वजातीय समन्वय समिति लड़ेगी भाईचारे की लड़ाई
Sat, 13 Sep 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
नारनौंद के गांव बुडाना में आयोजित पंचायत में मौजूद विभिन्न गांवों से आए लोग।
नारनौंद। बुडाना के दोहरे हत्याकांड के मामले में शनिवार को गांव में पंचायत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए धनौरी गांव के सरपंच कपिल ढांडा ने कहा कि भविष्य में 36 बिरादरी के लोगों को एकजुट करने की मुहिम शुरू की जाएगी और इसके लिए एक नवंबर को खेड़ी चोपटा में सर्व जातीय समन्वय समिति का गठन किया जाएगा।
सेवानिवृत्त उपनिदेशक जयबीर ढांडा और संदीप भारती ने कहा कि लोगों के सहयोग बुडाना का दोहरा हत्याकांड सुलझ गया है। इस मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। कुछ लोगों ने इस मामले को उलझाने की कोशिश की थी लेकिन जनता के सहयोग से पीड़ित परिवार को न्याय मिला। इस पंचायत में कमेटी का सहयोग करने वाले पुलिस प्रशासन और नेताओं का धन्यवाद किया।
मास्टर चंद्र प्रकाश ने कहा कि मिर्चपुर कांड में काफी लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की लेकिन परिणाम सबके सामने हैं इसलिए 36 बिरादरी के लोगों को एकजुट होकर रहना होगा। इस अवसर पर सरपंच कपिल, बलबीर धनौरी, सुनील आर्य, पप्पू किठाना, रलदू राम, नफे सिंह धनौरी, शमशेर खरक रामजी, रमेश श्योराण आदि मौजूद रहे।