{"_id":"67f2d41f7eff0f4073010843","slug":"the-airport-will-be-supplied-with-5-lakh-liters-of-drinking-water-every-day-a-water-tank-is-being-built-at-a-cost-of-rs-1187-crore-hisar-news-c-21-hsr1005-599826-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एयरपोर्ट को प्रतिदिन 5 लाख लीटर पेयजल की होगी आपूर्ति, 11.87 करोड़ से बन रहा जलघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एयरपोर्ट को प्रतिदिन 5 लाख लीटर पेयजल की होगी आपूर्ति, 11.87 करोड़ से बन रहा जलघर
Mon, 07 Apr 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
हिसार। महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को प्रतिदिन 5 लाख लीटर पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग एयरपोर्ट पर जलघर बनवा रहा है, जो इसी माह तैयार हो जाएगा।
विभाग ने अक्तूबर 2023 में इस जलघर का निर्माण कार्य शुरू किया था। इसे तैयार करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है। जलघर के निर्माण पर करीब 11.87 करोड़ रुपये खर्च आया है।
हवाई सेवा शुरू होने से बढ़ेगी पानी की मांग
एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। ऐसे में लोगों का आवागमन बढ़ेगा। साथ ही यहां तैनात कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ेगी। इससे पानी की मांग में इजाफा होगा। इसकी पूर्ति के लिए जलघर में वाटर स्टोर टैंक भी बनाया गया है, जिसकी क्षमता 2 करोड़ लीटर है। इसमें एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया गया है, जिसकी क्षमता 5 लाख लीटर प्रतिदिन है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर कनेक्शन करना बाकी
अधिकारियों के मुताबिक जलघर बनकर तैयार हो गया है। सिर्फ इसका एयरपोर्ट पर कनेक्शन करना बाकी है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही यह काम भी पूरा कर दिया जाएगा।
-- एयरपोर्ट पर बनाए जा रहे जलघर का काम 23 अप्रैल तक पूरा कर दिया जाएगा, जो इस प्रोजेक्ट की अंतिम तिथि भी है। यह जलघर एयरपोर्ट की पानी की मांग को पूरा करेगा।
बलकार रेड्ढू, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग