फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The air of the city started suffocating, AQI 306

शहर की हवा घोटने लगी दम, एक्यूआई @306

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The air of the city started suffocating, AQI  306
हिसार। शाम के समय शहर में दम घोटू प्रदूषण लोगों की हालत खराब कर रहा है। पिछले एक सप्ताह से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर शाम 5 बजे से लेकर 9 बजे तक यह धुआं वातावरण में रहता है। आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है। हिसार में रविवार को औसत एक्यूआई का स्तर 306 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

एयर क्वालिटी इंडेक्स देखें तो हवा का स्तर लगातार खराब हो रहा है। शाम के समय कोहरे की तरह से धुएं की परत हवा में फैली रहती है। इस समय फैल रहा धुआं लोगों को से दम घुटने जैसा महसूस होता है। इससे बचाव के लिए कुछ लोग नहाते या बार बार मुंह धोते हैं। ठंडे पानी का उपयोग करने के कारण लोग सर्दी जुकाम की चपेट में भी आ रहे हैं। वातावरण में घुले धूल व धुुआं के कारण सिरदर्द, माइग्रेन सहित, हाईपर टेंशन, सांस फूलना, एलर्जी की शिकायत भी हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय तापमान गिरने लगता है। शाम के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या भी सबसे अधिक होती है। जाम के कारण वाहनों का धुआं अधिक रहता है। ऐसे में धुआं अधिक ऊपर नहीं जा पाता। धुआं की यह परत हवा में फैली रहती है
विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट
तारीख न्यूनतम अधिकतम
21 अक्तूबर 12.8 34.1
22 अक्तूबर 15.6 34.2
23 अक्तूबर 18.2 33.0
24 अक्तूबर 20.2 28.2
25 अक्तूबर 14.6 30.3
26 अक्तूबर 16.6 29.6
28 अक्तूबर 12.2 29.5
27 अक्तूबर 12.9 29.0
28 अक्तूबर 12.2 29.5
29 अक्तूबर 11.6 30.2
इस समय मौसम में तापमान में गिरावट है। जिस कारण धुआं-धूल की सतह बन जाती है। जिसे स्मॉग कहा जाता है। अगले तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। तेज हवा चलने या तेज धूप से ही यह साफ होता है। - डॉ. एमएल खिचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग, एचएयू, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय हवा जहरीली हो जाती है। शाम के समय घर से बाहर कम से कम निकलें। हेलमेट या आंखों पर चश्मा होना चाहिए। अगर मास्क लगाएं तो सबसे बेहतर होगा।
- डॉ. साहिल पोपली, एमडी, सीएमसी अस्पताल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed