फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The administration removed the encroachment from the pond in Aryanagar for drainage.

Hisar News: जल निकासी के लिए प्रशासन ने आर्यनगर में जोहड़ से हटवाया कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The administration removed the encroachment from the pond in Aryanagar for drainage.
हिसार के आर्यनगर में जलनिकासी का जायजा लेते अ​धिकारी और ग्रामीण। संवाद
बालसमंद। आर्यनगर में बरसाती पानी की निकासी को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का शुक्रवार को समाधान हो गया। प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मिलकर कुम्हार धर्मशाला के पास बने जोहड़ से अवैध कब्जा हटवा दिया, जिससे जल निकासी का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

पंचायती नाले से जोहड़ के पानी की निकासी का यह मामला काफी समय से लंबित था। नाले के निर्माण में बीच रास्ते निजी कब्जे बाधा बन रहे थे, जिससे पानी गलियों, मोहल्लों, स्कूल और अस्पतालों तक भर गया था। लगातार हो रही बारिश से जोहड़ ओवरफ्लो हो चुका था, और पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

प्रशासन की कार्रवाई में दो जेसीबी मशीनों की मदद से कब्जा हटाकर नाले का रास्ता साफ किया गया। अब जोहड़ का पानी आर्यनगर स्थित बालसमंद-हिसार हाईवे के दोनों ओर बने नाले में छोड़ा जा सकेगा। इसके बाद बड़ी मोटरों की सहायता से पानी को मुख्य ड्रेन में डाला जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों का कहना है कि बरसाती जलनिकासी को लेकर अब स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed