{"_id":"6858557376ebb4318b02bc09","slug":"the-accused-of-demanding-extortion-of-two-crore-rupees-was-sent-to-jail-hisar-news-c-21-hsr1005-652930-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को जेल भेजा
Mon, 23 Jun 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
हिसार। सिटी थाना पुलिस ने खजांचियान बाजार में सुंदर ज्वैलर्स में पर्ची फेंककर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोपी बालसमंद निवासी देवेन्द्र उर्फ धोलू को रविवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। स्पेशल स्टाफ टीम ने आरोपी को 20 जून को गिरफ्तार किया था।
सिटी थाना प्रभारी तनेज पाल ने बताया कि खजांचियान बाजार के चंदन ने रिपोर्ट में बताया था कि 20 जून को उसके पिता अपनी दुकान सुंदर ज्वैलर्स में नहीं थे। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति दुकान में एक पर्ची फेंककर चला गया। इस पर लिखा था सुन लाला, दो करोड़ रुपए दे देना, नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। पिता दुकान पर आए तो उन्हें इसका पता चला। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर देवेंद्र उर्फ धोलू बालसमंदिया को शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया।