फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   the accused handed over to the army

पुलिस ने जासूसी के आरोप में पकड़े तीनों आरोपियों को सेना को सौंपा

Sun, 04 Aug 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
the accused handed over to the army
सेना की जासूसी के आरोप में पकड़े गए उत्तरप्रदेश के तीन युवकों मुजफ्फरनगर के शेरपुर गांव निवासी 28 वर्षीय मेहताब व 34 वर्षीय रागीब और शामली के मासाबी गांव निवासी 25 वर्षीय खालिद को पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ के बाद वापस सेना के हवाले कर दिया। शनिवार को आरोपियों के परिजन भी उत्तर प्रदेश से हिसार पहुंच गए। पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार शनिवार दोपहर को सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों से अलग-अलग कमरों में ले जाकर पूछताछ की। पुलिस ने उनसे एक जैसे ही सवाल कर उनके सवालों में विरोधाभास जानने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस को उनसे कुछ खास हासिल नहीं हुआ है। पुलिस ने रोजनामचा दर्ज कर आरोपियों को सेना को सौंप दिया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार देर रात सेना के मुख्यालय में आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी। इसके अलावा दिल्ली से एक स्पेशल टीम बुलाई गई है, जो आरोपियों से अपने तरीके से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

शक के हैं कई कारण
सूत्रों के अनुसार आरोपियों में से एक आरोपी के मोबाइल में पाकिस्तान के नंबर मिले हैं। आरोपी का इस बारे में कहना है पाकिस्तान में उसकी बुआ रहती है, लेकिन सेना के अधिकारी और खुफिया जांच एजेंसी के अधिकारी इस बात पर यकीन नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये नंबर पाकिस्तानी जासूस और उनकी सेना के हैं। इसी कारण आरोपियों को फिलहाल शक के दायरे से बाहर नहीं किया गया है और सेना व इंटेलिजेंस के अधिकारी आरोपियों से पूछताछ में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन पहुंचे हिसार
इसी बीच सूचना मिलने के बाद आरोपियों के परिजन शनिवार को हिसार पहुंच गए। वे कभी सदर थाना तो कभी नागरिक अस्पताल पहुंचे। मुज्जफ्फरनगर और शामली जिलों के दोनों गांवों व आसपास के करीब 15-16 लोग हिसार पहुंचे हुए हैं। दोपहर को उन्हें पता लगा कि पुलिस उनके बच्चों को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर जाएगी तो वे नागरिक अस्पताल पहुंच गए, लेकिन वहां पुलिस उन्हें नहीं लेकर आई तो वे फिर से सदर थाने में पहुंच गए। देर रात समाचार लिखे जाने तक वे सदर थाने के बाहर ही मौजूद थे। मेहताब के भाई शहजाद का कहना है कि पुलिस ने उन्हें कुछ जानकारी नहीं दे रही है।

कैंटोनमेंट एरिया में तीन लोगों को शक के आधार पर जांच के लिए मिलिट्री ऑफिसर द्वारा थाना सदर हिसार में लाया गया था। अब पुलिस द्वारा जांच करने के बाद रपट रोजनामचा दर्ज करके वापस तीनों लोगों को मिलिट्री के हवाले कर दिया गया है।
- इंस्पेक्टर मनोज कुमार, प्रबंधक सदर थाना, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed