फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tender floated for beautification of town park, cost will be Rs 9.50 crore

Hisar News: टाउन पार्क के सुंदरीकरण को लेकर लगाया टेंडर, 9.50 करोड़ रुपये आएगी लागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tender floated for beautification of town park, cost will be Rs 9.50 crore
। टाउन पार्क की तैयार की गई ड्राइंग।
हिसार। नगर निगम ने शहर के टाउन पार्क के सुंदरीकरण को लेकर टेंडर लगा दिया है। एक फरवरी को यह टेंडर खुलेगा। पार्क के सुंदरीकरण पर करीब 9.50 करोड़ रुपये खर्च आने की उम्मीद है। पंचभूत थीम पर इस पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

वैसे तो टाउन पार्क हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीन है। मगर वह पार्क का सही ढंग से रखरखाव नहीं कर पा रहा था। इसे देखकर नगर निगम ने इस पार्क के रखरखाव की जिम्मेदारी ले ली। निकाय मंत्री ने निगम अधिकारियों से इस पार्क को प्रदेश के मॉडल पार्क के रूप में विकसित करने को कहा था।
विज्ञापन


ऐसे दिया जाएगा पार्क को नया रूप

पंचभूत का मतलब होता है कि पांच तत्व, जिसमें जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी व आकाश शामिल हैं। इसी थीम पर पार्क को नया रूप दिया जाएगा। अग्नि के रूप में लाइट व साउंड शो को दिखाया जाएगा। जल के लिए सरोवर का निर्माण किया जाएगा। आकाश के रूप में पांच मीटर की ऊंचाई का ग्लास टेरेस बनाया जाएगा। पृथ्वी को दर्शाने के लिए मिट्टी के टीले का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वायु के लिए हवा की झंकार के साथ धातु के पेड़ की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
पीएम के लोकसभा क्षेत्र को संवारने वाली एजेंसी ने तैयार की ड्राइंग
नगर निगम ने प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र को संवारने वाली एजेंसी से पार्क की ड्राइंग तैयार करवाई है। इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए निगम प्रशासन दिव्य नगर योजना के तहत आधा बजट लेगा। इस योजना के तहत शहरों में ऑक्सी-वन, नगर वन, शहर के बड़े पार्कों और हरित स्थानों के सुंदरीकरण, लैंड स्कैपिंग, सड़क जंक्शनों को पुन: डिजाइन, पर्यटन के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करना और खेल सुविधाएं विकसित करना आदि कार्य करवाने का प्रावधान है।
-------------
पार्क के सुंदरीकरण को लेकर टेंडर लगा दिया है। जल्द ही कार्य शुरू करवाया जाएगा।

प्रदीप दहिया, निगमायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed