फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Temperature reached 44 degrees in Haryana due to the effect of hot winds

Haryana Weather: शुष्क व गर्म हवाओं के प्रभाव से पारा पहुंचा 44 डिग्री पार, दो दिन बाद राहत के आसार 

Mon, 27 Jun 2022 01:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 01:56 AM IST
सार

पश्चमी विक्षोभ के कारण 29 व 30 जून को हरियाणा में बादल बरसेंगे। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन
Temperature reached 44 degrees in Haryana due to the effect of hot winds
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिमी शुष्क व गर्म हवाओं के प्रभाव से रविवार को प्रदेश में दिन का तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि दो दिन बाद उमस वाली गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 29 व 30 जून को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं जुलाई के पहले सप्ताह से ही संपूर्ण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में धीरे-धीरे मानसून के रफ्तार पकड़ने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। 
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार करीब एक सप्ताह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं का प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस व पसीने वाली गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। इसकी वजह से ही मानसूनी गतिविधियों में सुस्ती देखने को मिल रही है। मगर जल्द ही संपूर्ण इलाके से पश्चिमी हवाओं का रुख बदल जाएगा और संपूर्ण इलाके पर बंगाल की खाड़ी से नमी वाली दक्षिणी पूर्वी हवाओं का रुख का आधिपत्य हो जाएगा।
विज्ञापन


इससे आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं प्रभावी होने से मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन जाएगी। साथ ही उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर एक निम्न वायु दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आगामी 3-4 दिनों के बाद मानसून गतिविधियों  में तेजी दर्ज की जाएगी। रविवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान 37.0 से 44.3 और न्यूनतम तापमान 25.0 से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में दिन के तापमान की स्थिति
  • महेंद्रगढ़ एडब्ल्यूएस  44.3
  • हिसार एएमएफयू      42.7
  • बावल रेवाड़ी            42.2
  • बौपानी फरीदाबाद    42.1
  • रोहतक                   41.8
  • भिवानी                    41.3
  • पांडू पिंडारा जींद      40.9
  • फतेहाबाद एडब्ल्यूएस 40.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed