फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Temperature of Hisar reached 41.8 degrees

नौतपा: 41.8 डिग्री पहुंचा हिसार का पारा, अभी और बढ़ेगा, राहत की उम्मीद नहीं

Thu, 27 May 2021 01:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 27 May 2021 01:32 PM IST
सार

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार 29 मई तक मौसम खु्श्क रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी की भी संभावना है।
 

विज्ञापन
Temperature of Hisar reached 41.8 degrees
हिसार में बढ़ा तापमान। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मई के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। नौतपे के दूसरे दिन बुधवार को हिसार का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। यह प्रदेश में सर्वाधिक रहा। भिवानी को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। भिवानी का अधिकतम तापमान सबसे कम 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिनभर लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। 

विज्ञापन


रात्रि तापमान की बात करें तो अंबाला का रात्रि तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 22.9 डिग्री सेल्सियस और करनाल का रात्रि तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ सबसे कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एचएयू के कृषि मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 29 मई तक मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। दिन का तापमान बढ़ेगा और बीचबीच में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तामपान 43 डिग्री के भी पार जा सकता है।
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों का तापमान
स्थान        अधिकतम    न्यूनतम
अंबाला         40.7         22.9
भिवानी        39.6          24.6
हिसार    41.8    22.7
करनाल    40.4    19.5
नारनौल    40.5    21.8 
रोहतक    40.5    21.6
गुरुग्राम    40.1    22.3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed