{"_id":"6283f75ae1c3f42b0766d2ad","slug":"temperature-likely-to-rise-in-haryana-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: हरियाणा में आज से फिर चढ़ेगा पार, 19 से राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हरियाणा में आज से फिर चढ़ेगा पार, 19 से राहत के आसार
Wed, 18 May 2022 12:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 18 May 2022 12:58 AM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ का असर आज खत्म हो जाएगा। जिससे तापमान बढ़ेगा। 19 से 23 मई के बीच फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। तब गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा के अनेक स्थानों पर रहा। इससे भीषण गर्मी और लू से राहत मिली। आईएमडी के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार बुधवार से मौसमी प्रणाली का प्रभाव हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से हट जाएगा और राजस्थान पर फिर से प्रति चक्रवातीय परिसंचरण अपनी जगह बना लेगा। इससे मरूस्थलीय पश्चिमी शुष्क हवाओं का प्रभाव मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर हो जाएगा। संपूर्ण इलाके में तापमान में लगातार दो दिन बढ़ोतरी दर्ज होगी।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक जल्द ही उत्तरी मैदानी राज्यों में राहत की बारिश होने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। 19 की शाम और 21, 23 मई को पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना है। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवातीय परिसंचरण बनने से हवाओं की दिशा दक्षिणी-पूर्वी और दक्षिणी-पश्चिमी हो गई है।
विज्ञापन
इसके असर से मंगलवार दोपहर बाद पश्चिमी और पूर्वी दक्षिणी जिलों में नए बादलों का फुटाव और बादलवाही होने की वजह से सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर जिले में अनेक स्थानों पर तेज गति की धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
हालांकि सिरसा प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 38.0 से 44.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 से 31.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
मंगलवार को अधिकतम तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में)
- सिरसा एडब्ल्यूएस 44.7
- गुरुग्राम एससीईआरटी 44.5
- हिसार 43.4
- नारनौल 43.2
- रोहतक एडब्ल्यूएस 43.2
- भिवानी 42.9
- फतेहाबाद एडब्ल्यूएस 41.5