{"_id":"5ecc144e8ebc3e90835de230","slug":"temperature-again-at-45-degrees-hot-winds-are-disturbed-hisar-news-rtk55654594","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान फिर 45 डिग्री पर, गर्म हवाओं के थपेड़े कर रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान फिर 45 डिग्री पर, गर्म हवाओं के थपेड़े कर रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का सितम जारी है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन पारा शिखर पर रहा और गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण लोग परेशान रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस सीजन का दूसरा सबसे अधिक तापमान है। सुबह से ही निकली कड़ी धूप और गर्म हवाओं ने दोपहर होते-होते लोगों को घरों में ही रहने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
28 मई तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इस हफ्ते भी गर्मी अपने चरम पर रहेगी। पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश में 28 मई तक आसमान साफ रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके बाद 29 और 30 मई को आंशिक बादल छाने के साथ ही मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
पिछले तीन दिनों का तापमान
23 मई - 46.1 डिग्री सेल्सियस
24 मई - 43.6 डिग्री सेल्सियस
25 मई - 45.0 डिग्री सेल्सियस