फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teenagers aged 12 to 14 are not showing interest in corona vaccination

12 से 14 आयुवर्ग के किशोर कोरोना टीकाकरण में नहीं दिखा रहे रूचि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teenagers aged 12 to 14 are not showing interest in corona vaccination
हिसार। कोरोना माहमारी से लड़ने के लिए सरकार द्वारा कोरोना टीकाकरण चलाया हुआ है। 12 से 14 आयुवर्ग के किशोर टीकाकरण में रुचि नहीं दिखा रहे है। ढाई माह बीत जाने के बाद 26 प्रतिशत ही किशोरों ने कोर्बेवैक्स का टीका लगवाया है। हैरानी की बात है कि पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज लगवाने में भी किशोर हिचकिचा रहे हैं। अभी तक सिर्फ 7 प्रतिशत किशोरों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

16 मार्च से देशभर में 12 से 14 आयुवर्ग के किशोरों के लिए टीकाकरण का आगाज हुआ था। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 53 हजार 480 किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पहली डोज 14067 किशोर और दूसरी डोज 3686 किशोरों ने लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए सरकारी और निजी स्कूलों से संपर्क किया उसके बावजूद भी किशोर टीका लगवाने के लिए आगे नहीं आए। अब स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित हो गए है। अब टीकाकरण गति पहले से भी धीमी हो जाएगी।
विज्ञापन

एक वॉयल से लगती है बीस डोज
डिप्टी सीएमओ चिकित्सक तरुण ने बताया कि किशोरों को लगवाने के लिए जो वैक्सीन आई है। उस से 20 बच्चों को डोज लगाई जा सकती है, लेकिन बच्चे कम आ रहे है। ऐसे में उनके फोन नंबर लिखे जा रह हैं। जब बच्चों की संख्या 15 से अधिक हो जाती है तो उन्हें फोन कर बुला लेते है। एक बार वॉयल खोलने के बाद वह चार घंटे के बाद खत्म हो जाती है। ऐसे में वॉयल को खोल नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक नहीं आ रहे आगे
डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण ने बताया अभिभावक बच्चों को टीका लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। जिस कारण टीकाकरण की गति धीमी चल रही है। स्कूलों से भी संपर्क किया था। कई जगह कैंप भी लगा चुके है। उसके बावजूद भी किशोर नहीं आ रहे है। स्कूलों में अवकाश खत्म होने के बाद दोबारा से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

कोरोना : पांच और नए मरीज मिले
जिले में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 9, बुधवार को 2 और वीरवार को 5 केस सामने आए हैं। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। डिप्टी सिविल सर्जन चिकित्सक सुभाष खतरेजा ने बताया कि वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 5 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 9 लाख 28 हजार 968 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 62 हजार 157 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 60 हजार 949 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 और तीसरी लहर में 38 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed