फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teasers 'Ravana' the young woman drove

छेड़छाड़ करने वाले ‘रावण’ को युवती ने दौड़ाया

Fri, 03 Oct 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 03 Oct 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teasers 'Ravana' the young woman drove

रावण दहन के दौरान महाबीर स्टेडियम में समाज के असली ‘रावण’ को एक बहादुर युवती ने मचा चखाया।

विज्ञापन


स्टेडियम के सामने शुक्रवार शाम को एक युवती से दो युवकों ने छेड़छाड़ की। युवती ने बहादुरी का परिचय देते हुए छेड़छाड़ करने वालों का विरोध किया और चिल्लाते हुए उनके पीछे दौड़ पड़ी।

दोनों युवक युवती की हिम्मत के आगे भाग खड़े हुए और बचने के लिए भीड़ में स्टेडियम के अंदर जा घुसे। युवती ने फिर भी हिम्मत नहीं हारी और वह लड़कों का पीछा करती हुए स्टेडियम के अंदर जा घुसी।
विज्ञापन


इस दौरान भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली। युवती ने तो बहादुरी दिखा दी, लेकिन पुलिस ने उन पर कार्रवाई करने की बजाय ऐसे ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को करीब पौने आठ बजे रावण दहन होने के बाद भीड़ वापस लौट रही थी। इसी दौरान एक 20 वर्षीय युवती के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की।

इस पर युवती ने बिना घबराए छेड़छाड़ करने वाले इन दोनों ‘रावण’ को ललकारा और वह उनके पीछे दौड़ पड़ी। दोनों युवक वापस स्टेडियम के अंदर जा घुसे।

दोनों युवक स्टेडियम की मेन स्टेज पर चढ़ गए। वहां एकत्रित भीड़ ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया और मामले का पता चलते ही उन्हें जमकर धुना।

मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचाया। पुलिस उन्हें डीएसओ ऑफिस लेकर चली गई। मौके से युवती को शांत कर भेज दिया गया।

वहीं, पुलिस ने युवकों के परिजनों को बुलाया और उन्हें केवल हिदायत देकर छोड़ दिया। पुलिस पीआरओ चंद्रभान ने कहा कि उन्हें युवती की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली थी। इस वजह से युवकों को छोड़ दिया गया।



महिलाओं की ड्रेस में आए हुए थे चोर
रावण दहन के दौरान कई लोगों की जेबें कटी। किसी का मोबाइल फोन चोरी हो गया तो किसी का पर्स। स्टेज से बार-बार एनाउंस किया जा रहा था कि भीड़ में महिलाआ की ड्रेस में चोर आए हुए हैं। श्रद्धालु अपनी जेबें और सामान संभाल कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed