{"_id":"5ef0fe538ebc3e432b5abcc1","slug":"team-raids-four-medical-stores-samples-for-hand-sanitizer-hisar-news-rtk560679922","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने चार मेडिकल स्टोर्स पर मारे छापे, हैंड सैनिटाइजर के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने चार मेडिकल स्टोर्स पर मारे छापे, हैंड सैनिटाइजर के लिए सैंपल
विज्ञापन
सेनिटाइजर के सैंपल एकत्र करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम ने चार मेडिकल स्टोर्स पर मारे छापे, हैंड सैनिटाइजर के लिए सैंपल
हिसार। एफडीए हरियाणा के कमिश्नर अशोक मीणा आईएएस और स्टेट ड्रग कंट्रोलर एनके आहूजा के निर्देश पर ज्यादा कीमत और घटिया क्वालिटी के सैनिटाइजर बेचने की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापे मारे।
जिला ड्रग कंट्रोलर अधिकारी डॉ. सुरेश चौधरी और एसटीडीओ डॉ. रमन श्योराण के नेतृत्व में टीम ने करीब चार मेडिकल स्टोर्स पर जांच की। डॉ. सुरेश चौधरी ने बताया कि छापे के दौरान आठ प्रकार के हैंड सैनिटाइजर के सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। अगर जांच में उच्च गुणवत्ता के नहीं पाए जाते हैं तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में विभाग द्वारा पहले भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। अधिक कीमत वसूलने और घटिया किस्म का सैनिटाइजर बेचने जैसे मामलों के संबंध में विभाग पहले ही दो एफआईआर दर्ज करवा चुका है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।