{"_id":"614783938ebc3ef2c63b64b1","slug":"team-of-18-employees-removed-30-trolley-debris-in-8-hours-hisar-news-hsr612161481","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने सूर्य नगर में रेलवे लाइन के साथ-साथ चलाया सफाई अभियान, 30 ट्रॉली मलबा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने सूर्य नगर में रेलवे लाइन के साथ-साथ चलाया सफाई अभियान, 30 ट्रॉली मलबा उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 कर्मचारियों की टीम ने 8 घंटे में हटाया 30 ट्रॉली मलबा-कचरा
हिसार। सूर्य नगर रेलवे लाइन के साथ वर्षों से पड़े मलबे व कचरे को हटाने के लिए निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग की अगुवाई में रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान निगम कर्मचारियों ने आठ घंटे में 2 जेसीबी और 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से 30 ट्रॉली मलबा निकाला। इस मौके पर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर अविनाश कुमार भी अभियान के दौरान मौजूद रहे।
निगमायुक्त गर्ग ने कहा कि सूर्य नगर रेलवे लाइन के साथ साथ सफाई करवाने को लेकर एरिया के पार्षद व लोगों द्वारा मांग की जा रही थी। रेलवे प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को समझाया गया कि रेलवे लाइन के साथ कचरा या मलबा न डालें। यदि कोई डालता है तो एरिया के एएसआई को सूचित करें। नगर निगम की ओर से डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए गाड़ियां लगाई गई हैं। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार, सीएसआई सुभाष सैनी, एपीओ सत्येंद्र यादव सूरज भान, डॉ. राजकुमार, मास्टर धर्मवीर, सुरेश शर्मा, संदीप अठवाल, अजय भारद्वाज, अभिमन्यु मौजूद रहे।