फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Team attacked to catch power theft, JE escapes and saves life

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, जेई ने भाग कर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Team attacked to catch power theft, JE escapes and saves life
हांसी। गांव में उमरा में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम पर वीरवार सुबह 11 बजे हमला हो गया। टीम की अगुवाई कर रहे जेई रोहताश कुमार व स्टॉफ मंगतराम, राजेंद्र सिंह लाइनमैन, राजेश कुमार एएलएम को मौके से भागकर जान बचानी पड़ी, जिसमें जेई को गंभीर चोट आई है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल हिसार रेफर कर दिया गया। इस मामले को लेकर ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तुरंत दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

जेई रोहताश कुमार की अगुवाई में बिजली निगम की टीम ज्यों ही गांव उमरा में पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने जांच व कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान जेई ने एक घर में बिजली चोरी पकड़ी और कार्रवाई की बात कही। बिजली निगम के कर्मचारियों के अनुसार कार्रवाई के विरोध में एकजुट ग्रामीणों ने जेई रोहतास के साथ मारपीट शुरू कर दी। वे लोग दोबारा से गांव में बिजली चोरी पकड़ने आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जेई और स्टाफ ने किसी तरह से वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। जेई ने अपने उच्च अधिकारियों व थाना सदर हांसी में रिपोर्ट की।
विज्ञापन

जिला प्रधान सुरेंद्र यादव ने बताया कि घायल जेई रोहताश को स्थानीय सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया। सुरेंद्र यादव ने कहा कि लगातार बिजली निगम कर्मचारियों के साथ ग्रामीण हाथापाई कर रहे हैं और दूसरी ओर निगम टारगेट फिक्स करके बिजली चोरी पकड़ने के लिए कर्मचारियों को मजबूर कर रहा है। चोरी पकड़ने जाने वाली टीम को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं उपलब्ध करवाई जाती है। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन ने इस मामल में मुकदमा दर्ज कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। किसी भी प्रकार से ढिलाई बरती गई तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे। मौके पर पहुंचे एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि जेई के बयान लिए गए हैं। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed