फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   teachers transfer case

शिक्षा विभाग का कारनामा, जिस स्कूल में ट्रांसफर किया, वह धरातल पर मौजूद नहीं

Sat, 07 Sep 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
teachers transfer case
शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विभाग ने चार शिक्षकों का जिस स्कूल में ट्रांसफर किया, वह स्कूल मौजूद ही नहीं है। विभाग की इस लापरवाही के कारण इन शिक्षकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दिनभर ये शिक्षक ज्वाइनिंग को लेकर स्कूल ढूंढते रहे। आखिर में यह स्कूल न मिलने पर सभी शिक्षक अधिकारी के पास पहुंचे और उन्हें मामले से अवगत कराया। पहले तो अधिकारियों ने इस बात यकीन नही किया कि इस नाम से कोई स्कूल है ही नहीं। मगर बाद में विभाग की इस गलती का पता चलने पर पांचों शिक्षकों को बीईओ कार्यालय मेें ही ज्वाइन करा लिया गया। अब इन शिक्षकों का कहना है कि चूंकि अब जिले में सभी पद भरे जा चुके हैैं तो ऐसे में उन्हें दूसरों जिलों में भेजा जाएगा, जबकि इसमें पूरी गलती विभाग की है।
विज्ञापन

बता दें कि विभाग ने चार सितंबर को सीऐंडवी, टीजीटी और एलीमेंट्री स्कूल हेड मास्टर की ट्रांसफर लिस्ट जारी की। विभाग के आदेशानुसार इन्हें छह सितंबर को पुराने स्कूल से रिलीव होकर नए स्कूल में ज्वाइन करना था।
विज्ञापन

ये शिक्षक हुए विभाग की लापरवाही का शिकार
शिक्षा विभाग ने चार शिक्षकों का कालवास ढाणी 7154 में ट्रांसफर किया। जिन शिक्षकों का इस स्कूल में ट्रांसफर किया गया, उनमें जीएसएसएस गंगवा से कृष्णा देवी, जीएचएस रावलवास खुर्द से सरोज देवी, बुगाना स्कूल से सुशील कुमार व जयबीर शामिल हैं। 6 सितंबर को यह सभी शिक्षक अपने-अपने स्कूल से रिलीव होकर ज्वाइनिंग के लिए कालवास ढाणी पहुंचे। यहां आकर इन्हें पता चला कि इस नाम से यहां कोई स्कूल ही नहीं है। यह सुनकर सभी हैरान हो गए। इसके बाद उन्होंने डीईईओ देवेंद्र सिंह को इस बारे में अवगत कराया। डीईईओ ने उच्च अधिकारी से इस बारे में बात की। जब वहां आईटी सेल में बात की गई तो उन्होंने भी यही कहा कि ऐसा कोई स्कूल मौजूद नहीं है। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने इन शिक्षकों को बीईओ कार्यालय में ज्वाइन करने को कहा। इसके बाद इन शिक्षकों ने बीईओ कार्यालय में ज्वाइन किया। अब इन शिक्षकों का कहना है कि ये सभी नौ सितंबर को विभाग के डायरेक्टर से मुलाकात कर उनसे जिले में स्टेशन दिए जाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिस्ट में स्कूल का कोड नंबर गलत लिखा गया। यह कोड नंबर किसी और स्कूल का होगा। हमने इस बारे में विभाग को अवगत करा दिया है। वह कोड नंबर रिवाइज करके भेज देंगे। इन शिक्षकों को जिले मेें ही पोस्टिंग मिलेगी।
- देवेंद्र सिंह, डीईईओ, हिसार
यह विभाग की सरासर लापरवाही है। विभाग अपनी गलती में तुरंत सुधार कर इन शिक्षकों को जिले में ही स्टेशन अलॉट करें।
- राज सिंह मलिक, जिलाध्यक्ष, हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed