फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Take the oath with the torch, will not climb the agneepath

मशाल लेकर ली शपथ, नहीं चढ़ेंगे अग्निपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Take the oath with the torch, will not climb the agneepath
बास- अग्निपथ के विरोध में मशाल यात्रा निकालते युवाओं के साथ पूर्व विधायक रामभगत शर्मा व अन्य - फोटो : Hisar
बास (हिसार)। संयुक्त युवा बेरोजगार मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जा रही मशाल यात्रा का बास पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भिवानी जिले के तालू गांव से शुरू हुई मशाल यात्रा का सोमवार को बास में ठहराव हुआ। मंगलवार को यह यात्रा मोहला गांव होते हुए जींद की ओर रवाना हुई। हर गांव के युवा मशाल यात्रा का स्वागत करने के बाद उसे अगले गांव के युवाओं को सौंपते हैं। यात्रा में शामिल होने वाले युवाओं ने अग्निपथ योजना में शामिल नहीं होने की शपथ ली।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव बास में मशाल यात्रा के स्वागत समारोह में पूर्व विधायक रामभगत शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए अग्निपथ योजना लागू की है, ताकि बड़े घराने के लोगों को सस्ते वेतन पर रिटायर फौजी मिल सके। किसान नेता रवि आजाद और विकास सीसर ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जनविरोधी नीतियां बनाकर लोगों के साथ अन्याय करने का काम कर रही है। सरकार की इस योजना का पूरी तरह से विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास सीसर ने बताया कि भिवानी जिले के गांव तालू से शुरू होकर सोमवार की रात को बास में इसका ठहराव हुआ। मंगलवार को गांव मोहला होते हुए जींद के लिए रवाना हुई। बुधवार को यात्रा का समापन लिजवाना गांव में होगा, जहां महापंचायत आयोजित करके सरकार के इस विरोधी निर्णय के खिलाफ कोई अहम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं बोलीं, कोख से कमजोर बच्चों को नहीं दिया है जन्म
मशाल यात्रा में चल रहीं महिलाओं ने कहा कि अपनी कोख से कमजोर बच्चों को जन्म नहीं दिया है। आज हमारे जवान सीमा पर देश की रक्षा करके पूरे देश को चैन की नींद सुलाने का काम करते हैं, लेकिन केंद्र सरकार की युवा विरोधी नीतियों के कारण हमारे बच्चे सेना में नहीं जाएंगे। इस अवसर पर जोगिंदर नैन, धर्मपाल बडाला सतीश पुट्टी, विकास श्योराण, हर्ष छिकारा इत्यादि मौजूद थे।

अग्निपथ योजना बंद करे केंद्र सरकार : कृष्ण माजरा
नारनौंद। एकता मिशन पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण माजरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अग्निपथ योजना को प्रदेश का युवा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। केंद्र सरकार को यह योजना तुरंत बंद कर पुरानी भर्ती को लागू करना चाहिए। जिन युवाओं की उम्र निकल चुकी है उनको कम से कम तीन साल की छूट देनी चाहिए। अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए जिन युवाओं पर केस दर्ज हुए हैं, वो रद्द किए जाएं। गिरफ्तार युवाओं को तुरंत रिहा किया जाए। इस अवसर पर सीताराम भारतीय, लखा सिंह, बन्नी राखी, विजय व धर्मराज इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed