फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Symbolic hunger strike in support of students protesting at Jantar Mantar.

Hisar News: जंतर-मंतर पर आंदोलनरत विद्यार्थियों के समर्थन में सांकेतिक भूख हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Symbolic hunger strike in support of students protesting at Jantar Mantar.
लघु सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता।
हिसार। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों के लिए आंदोलनरत विद्यार्थियों के समर्थन में शुक्रवार को लघु सचिवालय के बाहर विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक भूख हड़ताल की। कार्यक्रम का नेतृत्व बहुजन नेता प्रदीप भानखड़ ने किया।
विज्ञापन

प्रदीप भानखड़ ने कहा कि युवा अपने अधिकार, रोजगार और बेहतर भविष्य की मांग कर रहे हैं। उनकी समस्याओं का समाधान संवाद और संवेदनशीलता से होना चाहिए, न कि दमन से। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत विद्यार्थी अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं इसलिए सरकार को उनकी मांगों पर सकारात्मक वार्ता शुरू कर शीघ्र समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों के समर्थन में नारेबाजी भी की गई। कार्यक्रम में अमित जाटव, संजय चौहान, रजत कल्शन, नितिन भानखड़, जसवीर, विजय अटवाल, अनु वाल्मीकि सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागोरी गेट पर आज भीम आर्मी का धरना-प्रदर्शन
हिसार। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर शनिवार सुबह 10 बजे नागोरी गेट पर शिक्षा बचाओ आंदोलन के समर्थन और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में धरना-प्रदर्शन होगा। संगठन ने हिसार बंद का भी आह्वान किया है। प्रदेश महासचिव संतलाल आंबेडकर ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है और सर्वसमाज इस अभियान में भागीदारी करेगा।

आज गांधी चौक पर सत्याग्रह, हिसार बंद का आह्वान
हिसार। किसान नेता दलजीत पंघाल ने जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गांधी चौक पर सत्याग्रह और धरना-प्रदर्शन की घोषणा की है। उन्होंने व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, किसानों और आम नागरिकों से दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन का समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed