{"_id":"627aa6d11e5e96791c017a77","slug":"super-100-schedule-released-students-will-be-able-to-apply-from-may-15-hisar-news-hsr63125152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर 100 कार्यक्रम का शेड्यूल जारी, विद्यार्थी 15 मई से कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर 100 कार्यक्रम का शेड्यूल जारी, विद्यार्थी 15 मई से कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शिक्षा विभाग ने सुपर 100 के सत्र 2022-24 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत विद्यार्थी 15 से 31 मई तक आवेदन कर सकेंगे। सुपर 100 के लिए कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू की जाएंगी।
बता दें कि शिक्षा विभाग की तरफ से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दो साल तक आईआईटी व नीट परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है। कोचिंग के लिए विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा देनी होती है।
कोचिंग के चयन के लिए लेवल एक (लिखित परीक्षा) की परीक्षा 4 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम 20 जून को जारी किया जाएगा। इसके बाद 24 जून से 8 जुलाई तक लेवल दो (ओरिएंटेशन प्रोग्राम) का आयोजन किया जाएगा। 10 जुलाई को लेवल दो का परिणाम जारी किया जाएगा। इस परिणाम में जिन विद्यार्थियों का नाम शामिल होगा, उनका चयन कोचिंग के लिए किया जाएगा। शेड्यूल के मुताबिक 15 जुलाई से कक्षाएं प्रारंभ होंगी।
विज्ञापन
पिछले वर्ष जिले से 50 विद्यार्थियों का हुआ था चयन
यूं तो कार्यक्रम का नाम सुपर 100 है, लेकिन पिछले वर्ष इसके तहत प्रदेश भर से 400 विद्यार्थियों का चयन कोचिंग के लिए किया गया था। वहीं हिसार जिले से 50 विद्यार्थी चयनित हुए थे।
जिले का सेंटर हुआ बंद, कोचिंग के लिए जाना होगा रेवाड़ी
कार्यक्रम के शुरुआत में प्रदेश में सिर्फ रेवाड़ी में ही कोचिंग सेंटर था। इसके बाद वर्ष 2020 में रेवाड़ी के अलावा हिसार, पंचकूला व करनाल में भी सेंटर शुरू कर दिए गए थे। मगर अगले ही वर्ष 2021 में हिसार के सेंटर को बंद कर दिया गया और यहां कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों को रेवाड़ी के सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। इस साल भी जिले के जिन विद्यार्थियों का कोचिंग के लिए चयन किया जाएगा, उन्हें कोचिंग के लिए रेवाड़ी जाना पड़ेगा।